खबर

पृथ्वी रोज मानती है ‘दिवाली’, खूब करती है आतिशबाजी; शुभांशु शुक्ला ने शेयर किया अंतरिक्ष का खास वीडियो | Shubhanshu Shukla shares incredible video on Dhanteras Earth natural fireworks seen from space



देशभर में दिवाली त्योहार मनाने की तैयारी चल रही हैं. लोग अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजा रहे हैं. शहरों में बिल्डिंग को भी रोशनी से सजाया जा  रहा है. दिवाली पर कई लोग आतिशबाजी करते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि हमारी पृथ्वी भी अनोखी आतिशबाजी करती है. अंतरिक्ष से पृथ्वी हर रात चमकती है, जैसे हर रात दिवाली हो. भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने स्पेस से ऐसा ही खास वीडियो शेयर किया है.

दरअसल आपको बता दें की अंतरिक्ष स्टेशन बादलों से ऊपर उड़ता है तो नीचे बादलों में चमकती बिजली इस तरह दिखाई देती है , जैसे जगह-जगह आतिशबाजी हो रही हो. इस लिए जब भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला स्टेशन पर थे, तो उन्होंने यह वीडियो बनाया था. 

वीडियो शेयर करते हुए शुभांशु शुक्ला ने लिखा, दीवाली हमेशा से मेरे दिल के बहुत करीब रही है और जब से मुझे याद है, तब से यह मेरा पसंदीदा त्योहार रहा है. रोशनी का जादू, उसकी चमक-दमक और आतिशबाजी में कुछ ऐसा है जो मुझे अद्भुत आनंद और खुशी से भर देता है.

अंतरिक्ष में रहते हुए, मैंने यह वीडियो रिकॉर्ड किया. इसमें नीचे पृथ्वी पर बिजली की चमक को नाचते हुए देखकर मैं मंत्रमुग्ध हो गया. अंतरिक्ष से नीचे देखने पर, मुझे ऐसा लगा मानो यह प्रकृति की अपनी आतिशबाजी हो.

एक बहुत ही सुंदर और अनोखा नज़ारा, जो याद दिलाता है कि ब्रह्मांड भी अपने तरीके से रोशनी का जश्न मनाता है. इस नज़ारे को देखना मेरे लिए बहुत खास था, और इसे साझा करने के लिए इससे बेहतर दिन और कोई नहीं हो सकता था. मेरे सभी दोस्तों और उनके परिवारों को धनतेरस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ. यह त्योहार आपके घरों और दिलों को रोशनी, खुशियों, अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि से भर दे.

यह भी पढ़ें | स्वच्छ स्पेस मिशन का ऐलान; 2030 तक अंतरिक्ष को मलबा मुक्त बनाएगा भारत, ISRO और हैदराबाद स्टार्टअप का नया मिशन




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button