खबर

ICAI CA फाउंडेशन का रिजल्ट हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक | ICAI CA Foundation results released check direct link toppers name


ICAI CA फाउंडेशन का रिजल्ट हुआ जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

CA फाउंडेशन का रिजल्ट जारी

ICAI ने सितंबर 2026 के लिए सीए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं. इस बार कशिका और महक गुप्ता ने संयुक्त रूप से 361 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल की है. इस सेशन में कुल 18.93 प्रतिशत बच्चे पास हुए हैं. ये परीक्षा 2,5,7 और 9 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी.

कैसे चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट caresults.icai.org पर जाएं.
  • इसके बाद सीए फाउंडेशन रिजल्ट का लिंक नजर आएगा. उस पर क्लिक करें.
  • लिंक पर क्लिक करके नया पेज खुल जाएगा. वहां पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर का इस्तेमाल करके क्लिक करें. इस तरह आपका रिजल्ट ओपन हो जाएगा.

ये हैं टॉपर्स के नाम 

हिसार की कशिका और हैदराबाद की महक गुप्ता ने कुल 90.25% अंक हासिल किए हैं. इन टॉपर्स के अलावा अजमेर के स्पर्श खंडेलवाल और चेन्नई के जे जयंत ने 359 अंकों के साथ दूसरी रैंक हासिल की, जबकि ग्वालियर की वैभवी सिंघल को 358 अंकों के साथ तीसरी रैंक मिली है. परीक्षा में कुल कुल 1,04,240 उम्मीदवार शामिल हुए थे, जिनमें से सिर्फ 19,736 छात्र सफल हुए हैं.

लड़कियों का शानदार प्रदर्शन

सीए फाउंडेशन परीक्षा में लड़कों का पास प्रतिशत 20.47% रहा, जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 17.32% रहा है. परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को हर पेपर में कम से कम 40% अंक और सभी चारों पेपर मिलाकर कुल 50% एग्रीगेट अंक लाना अनिवार्य होता है. जो छात्र फाउंडेशन परीक्षा पास कर चुके हैं, वो सभी अब सीए इंटरमीडिएट कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. अगली सीए फाउंडेशन परीक्षा 3, 5, 7 और 9 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़ें | प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीख आई सामने, इस बार जल्दी शुरू हो सकती हैं CBSE की बोर्ड परीक्षाएं

यह भी पढ़ें | JSSC-CGL अभ्यर्थियों को दिवाली का तोहफा, सरकारी नौकरी पर मंडराता खतरा टला




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button