धर्म

Tula Saptahik Rashifal 14-20 June 2026: तुला राशि


Tula Saptahik Rashifal 14 to 20 June 2026: तुला राशि वालों के लिए 14 से 20 जून 2026 तक का सप्ताह कौन सी खुशियां ला रहा है और क्या चुनौतियां मिलेंगी. साथ ही जानें करियर, बिजनेस, फैमली और प्रेम जीवन के लिहाज से आने वाले 7 दिन आपके लिए कैसा रहेगा. तुला राशि वाले जातक यहां देखें पूरे सप्ताह का राशिफल.

व्यापार और बिजनेस:
वीक स्टार्टिंग व्यापारिक दृष्टिकोण से बेहद संतुलित और प्रोग्रेसिव रहने वाला है. पार्टनरशिप बिजनेस में चल रहे पुराने मनमुटाव दूर होंगे और आप दोनों मिलकर किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश करेंगे. पुश्तैनी यानी एन्सेस्ट्रल बिजनेस में इस वीक रिकॉर्ड तोड़ मुनाफा होने के योग हैं. देश-विदेश के बिजनेसमैन जो एक्सपोर्ट का काम करते हैं, वे वैश्विक वॉर सिचुएशन के बावजूद अपनी कूटनीति से नए मार्केट्स खोज लेंगे और घाटे को मुनाफे में बदल देंगे.

बिजनेस वुमन को इस वीक किसी बड़े कॉरपोरेट हाउस से पार्टनरशिप का ऑफर मिल सकता है और किसी जमीनी विवाद में उन्हें बड़ी कानूनी जीत हासिल होगी, जिससे कॉरपोरेट मीटिंग में उनका मान-सम्मान बढ़ेगा. अपने बिजनेस में न्यू टेक्नोलॉजी को ऐड करना इस वीक आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा, इससे ओल्ड और धीमी प्रोसेसिंग से हो रहा घाटा पूरी तरह रिकवर हो जाएगा.

नौकरी और रोजगार:
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वीक काफी सुखद रहेगा, आपको कार्यस्थल पर सीनियर्स का वरदहस्त प्राप्त होगा और जूनियर कोवर्कर्स भी आपकी जी-हजूरी करते नजर आएंगे. जो एम्प्लॉयड पर्सन अपने घर से दूर रह रहे हैं, उन्हें इस वीक परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए लंबी छुट्टी मिल सकती है, जिससे फैमिली प्रेशर कम होगा. ऑफिशियल ट्रैवल के कारण आपकी नेटवर्किंग मजबूत होगी और इंक्रीमेंट या प्रमोशन के साथ ट्रांसफर की फाइल आगे बढ़ेगी. अन एम्प्लॉयड पर्सन को मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का बुलावा आ सकता है.

करियर और शिक्षा:
जून के कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स, लर्नर्स और स्पोर्ट्स पर्सन के लिए विजय रथ पर सवार होने जैसा है, घर के किसी भी घरेलू कलह को खुद पर हावी न होने देकर आप पढ़ाई पर ध्यान लगाएंगे और कॉम्पिटिशन में निश्चित रूप से पास होंगे.

प्रेम और पारिवारिक जीवन:
लव लाइफ में पार्टनर के साथ रिश्ते और मधुर होंगे. पैतृक प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा पुराना पारिवारिक झगड़ा इस वीक घर के बुजुर्गों की दखलंदाजी से पूरी तरह सुलझ जाएगा और आपके हिस्से में बड़ा लाभ आएगा. संतान से हर प्रकार का सुख मिलेगा, उनकी सफलता से घर में उत्सव जैसा माहौल रहेगा, जिससे किसी मांगलिक कार्यक्रम और धार्मिक यात्रा की प्लानिंग बनेगी.

स्वास्थ्य:
हेल्थ के लिहाज से नेगेटिव बात यह है कि आपको यूरिन इन्फेक्शन या किडनी से जुड़ी हल्की परेशानी हो सकती है, लेकिन पॉजिटिव बात यह है कि आपकी मेंटल हेल्थ और फिजिकल स्ट्रेंथ बहुत शानदार रहेगी.

राजनीति और समाज सेवा:
पॉलिटिशियन और समाज सेवा से जुड़े लोगों को इस वीक जनता के बीच कोई बड़ा सम्मान या अवार्ड मिल सकता है, जिससे उनका राजनीतिक कद और ऊंचा होगा.

Vat Purnima 2026: वट पूर्णिमा व्रत 29 या 30 जून कब ? तारीख की उलझन यहां करें दूर, सही डेट देखें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button