
मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे (NH 154) पर नारला से बिजनी के बीच बने नए फोरलेन एक्सप्रेस हाइवे को आम जनता के लिए खोल दिया गया है. इसका निर्माण गावर कंस्ट्रक्शन कंपनी ने किया है. कंपनी के अधिकारियों ने विधिवत पूजन करके इस रास्ते को गाड़ियों की आवाजाही के लिए खोल दिया है. अब हाईवे पर गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो चुकी है.
पठानकोट-मंडी फोरलेन प्रोजेक्ट तहत बना ये हाईवे 19.05 किलोमीटर लंबा है और इसके शुरू होने से मंडी से नारला जाने वाले लोगों का समय भी बचेगा. बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के पठानकोट-मंडी फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत पंजाब के पठानकोट से लेकर हिमाचल प्रदेश के मंडी तक जाने वाले पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग 154 को अपग्रेड किया जा रहा है.
₹1500 और 300 यूनिट मुफ्त बिजली, हिमाचल में अगले महीने से शुरू होगी योजना
कंपनी के मैनेजर की अपील
फोरलेन निर्माण कंपनी गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड द्वारा बुधवार को विधिवत पूजन के बाद एक्सप्रेस हाईवे को जनता को समर्पित कर दिया गया है. बिजनी के पास भी पुल तैयार हो चुका है और उसे भी गाड़ियों की आवाजाही के लिये खोल दिया गया है. फोरलेन निर्माण कंपनी गावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर सिद्धार्थ का कहना है कि आज से जनता के लिये हाईवे को ट्रैफिक के लिये शुरू कर दिया गया है. उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि वो सावधानीपूर्वक नियंत्रित गति सीमा के अंदर नियमों का पालन करते हुए गाड़ी चलायें और सुरक्षा के लिहाज से हाईवे पर कैमेर भी स्थापित किये गये हैं.
लगे हैं स्पीड वायलेशन डिटेक्शन कैमरे
बता दें कि इस पूरे एक्सप्रेसवे पर स्पीड वायलेशन डिटेक्शन कैमरे लगाए गए हैं ताकि स्पीड को मापा जा सके. यदि कोई वाहन तय गति से अधिक की स्पीड में वाहन को चलाता है, तो कैमरे की मदद से उसके नंबर प्लेट की तस्वीर निकालकर ऑनलाइन ही चालान काट दिया जाएगा. इस नए हाईवे के बन जाने से वाहनों को लंबी चढ़ाई और ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी. इस हाइवे के शुरू होने से मंडी से नारला तक जाने के लिए अब केवल 20 से 25 मिनट ही लगेंगे.