खबर

वेटिंग टिकट लेकर भारतीय दोस्त के साथ 1st AC कोच में चढ़ी रूसी लड़की, बोली- मैं कांप रही हूं | Russian Girl Shares Indian Railways First AC Coach Waiting Ticket Experience



Viral Viode: दिल्ली में रह रही एक रूसी लड़की अपनी दोस्त के साथ इंडियन रेलवे के 1st एसी कोच में वेटिंग टिकट पर चढ़ गई. दोनों के पास सिर्फ एक टिकट कंफर्म था, दूसरा टिकट वेटिंग में था. पहले तो रूसी लड़की ट्रेन में चढ़ने से पहले नीचे उतारे जाने के डर से कांपती रही. हालांकि, उसकी भारतीय दोस्त ने कहा कि चिल रहो. रूसी लड़की ने इंस्टाग्राम पर इस घटना वीडियो भी शेयर किया है. जिसमें वह रात के समय स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने पहुंची थी. 

इंडियन ट्रेन में सफर का बताया अनुभव

इंस्टाग्राम पर रूसी लड़की का पोलिना अग्रवाल (Polina Agrawal) नाम से अकाउंट है. उसके इंस्टाग्राम अकाउंट @pol.explorer पर 1 लाख से अधिक फॉलोवर्स हैं. फिलहाल वह इंडिया में रहकर कंटेंट क्रिएशन का काम कर रही है. रूसी लड़की ने इंस्टाग्राम पर वेटिंग टिकट पर ट्रेन में सफर का एक्सपीरियंस शेयर किया है. वीडियो में पोलिना अपनी दोस्त Yashi के साथ कहीं जा रही है. 

वीडियो में पहले वे दोनों एक कार में बैठकर ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जाते हुए नजर आईं. जिसमें रूसी लड़की पोलिना वीडियो में वेटिंग टिकट को लेकर काफी घबराई हुई दिखी. वह वेटिंग टिकट के कारण ट्रेन से उतारे जाने के डर में कहती हैं, “हम कुछ बहुत ही रिस्की करने जा रहे हैं, मुझे बहुत डर लग रहा है.” 

पोलिना के पास था वेटिंग टिकट

इस पर पोलिना की दोस्त यशी कहती है कि आपको रिलैक्स करने की ज़रूरत है, कुछ नहीं होगा. वह बताती है कि हमारे पास एक कन्फर्म टिकट है और एक वेटलिस्टेड… इसी के कारण पोलिना डर रही है कि TTE कही उसे ट्रेन से बाहर न उतार दे. इस पर रूसी लड़की फिर बोलती है कि मैं सच में बहुत ही नर्वस हूं. किसी दूसरे देश में ऐसे नहीं होता है. कुछ देर बाद दोनों रेलवे स्टेशन पहुंच जाती हैं.

आगे वीडियो में पोलिना आगे बोलती हैं, “हम लोग स्टेशन पर पहुंच गए. यहां पर काफी भीड़ है.” साथ ही वह फर्स्ट एसी कोच में उतारे जाने के बाद जनरल कोच में जाने के बारे में सोच रही है. पोलिना ने कहा कि काश मुझे जनरल कोच में न जाना पड़े.

यह भी पढ़ें | दिवाली-छठ पर हावड़ा से पटना-गोरखपुर-मुजफ्फरपुर और सियालदह-जयनगर के लिए चलेगी रेल, 5 नई जनरल स्पेशल ट्रेन

टिकट के जवाब पर रूसी लड़की पोलिना हुई हैरान

इसके बाद प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आती है और दोनों ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में चढ़ जाती हैं. कुछ ही देर में TTE आकर टिकट चेक करता है तो पोलिना की दोस्त TTE से कहती है कि हमारा एक टिकट वेटिंग में है तो कोच में क्या कोई और सीट खाली है.

इस पर TTE ने जवाब दिया, “अभी तो कोई चांस नहीं है.” इस पर पोलिना ने पूछा क्या हम दोनों एक बेड पर बैठ सकते हैं, इस पर तुरंत टीटीई जवाब देता है कि हां आप बैठ सकते हैं. इसके बाद रूसी लड़की पोलिना एकदम हैरान जताते हुए कहती हैं, इतना आसान था. मैं अभी भी कांप रही हूं.

यह भी पढ़ें | फ्रांस की महिला ने पहली बार किया भारतीय ट्रेन में सफर, बोलीं- ‘इस यात्रा ने मुझे यूरोप की याद दिला दी’






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button