खबर

टूटी-फूटी अंग्रेजी को कहें अलविदा, इस सरकारी पोर्टल से घर बैठे सीखें फ्लूएंट इंग्लिश बोलना, मिलेगा Certificate | Ghar baithe free me fluent English bolna kaise sikhe Govt free English speaking course online apply link SWAYAM portal par registration kaise kare



Free English Speaking Course: आज के दौर में अंग्रेजी भाषा (English Speaking) का ज्ञान होना बेहद जरूरी हो गया है. चाहे किसी बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू देना हो या कॉलेज में प्रेजेंटेशन देनी हो, इंग्लिश आपकी कैसी है इसको लोग जरूर नोटिस करते हैं. अक्सर देखा जाता है कि हमारे देश के करोड़ों युवाओं के पास टैलेंट और डिग्री तो होती है, लेकिन सिर्फ टूटी-फूटी अंग्रेजी या बोलने में हिचकिचाहट के कारण वे करियर की रेस में पीछे रह जाते हैं. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और न ही किसी इंस्टीटट्यूट में भारी भरकम फीस जमा करने की दरकार. क्योंकि आप भारत सरकार के आधिकारिक पोर्टल्स के जरिए  घर बैठे बिल्कुल मुफ्त में फ्लूएंट यानी फर्राटेदार इंग्लिश बोलना सीख सकते हैं और साथ में गर्वनमेंट की तरफ से सर्टिफिकेट भी हासिल कर सकते हैं. ये सब कैसे होगा आइए आगे आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं. 

भारत सरकार के इस पोर्टल्स से सीखें मुफ्त में इंग्लिश

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनकी ‘सॉफ्ट स्किल्स’ को निखारने के लिए केंद्र सरकार द्वारा दो प्रमुख प्लेटफॉर्म चलाए जा रहे हैं:

पहला है स्वयं पोर्टल (SWAYAM Portal) और दूसरा स्किल इंडिया डिजिटल.

स्वयं पोर्टल

शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित स्वयं पोर्टल  (swayam.gov.in) पर देश के टॉप प्रोफेसर्स और संस्थानों- जैसे IITs, IIMs और केंद्रीय विश्वविद्यालयों द्वारा तैयार किए गए स्पोकन इंग्लिश, सॉफ्ट स्किल्स और बिजनेस कम्यूनिकेशंस के फ्री कोर्स अवलेवल हैं.

भारत सरकार के इस पोर्टल्स से सीखें स्किल्स

स्किल इंडिया डिजिटल

वहीं, कौशल विकास मंत्रालय द्वारा चलाया जा रहा स्किल इंडिया डिजिटल (Skill India Digital Hub) पोर्टल पर आप शुरूआत (Beginner Level) से लेकर एडवांस लेवल तक के कई शॉर्ट-टर्म इंग्लिश स्पीकिंग और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट कोर्सेज बिल्कुल फ्री में कराए जाते हैं.

इस कोर्स में आपको क्या-क्या सीखने को मिलेगा?

यह कोर्स खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जिनकी मातृभाषा हिंदी या कोई अन्य क्षेत्रीय भाषा है. इसमें आपको रटाने के बजाय व्यावहारिक (Practical) तरीके से सिखाया जाता है:

बेसिक से शुरुआत

आम बोलचाल में इस्तेमाल होने वाले छोटे-छोटे वाक्य और ग्रामर के आसान नियम.

उच्चारण और आत्मविश्वास

शब्दों का सही उच्चारण (Pronunciation) करना और बिना अटके अपनी बात रखना.

जॉब और इंटरव्यू की तैयारी

ऑफिस में ईमेल लिखना, ग्रुप डिस्कशन और जॉब इंटरव्यू के दौरान अंग्रेजी में सवालों के जवाब देना.

कैसे मिलेगा सर्टिफिकेट और कैसे करें अप्लाई?

स्टेप 1

सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर swayam.gov.in या skillindiadigital.gov.in वेबसाइट खोलें (आप इनका मोबाइल ऐप भी डाउनलोड कर सकते हैं).

स्टेप 2

अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से मुफ्त में साइन-अप (रजिस्ट्रेशन) करें.

स्टेप 3

सर्च बार में ‘Spoken English’ या ‘Communication Skills’ टाइप करें.

स्टेप 4

अपनी पसंद का कोर्स चुनें और ‘Enroll Now’ पर क्लिक करके आज से ही वीडियो लेक्चर देखना शुरू कर दें.

सर्टिफिकेट का नियम

स्किल इंडिया पोर्टल पर कोर्स और उसका ऑनलाइन टेस्ट पूरा करते ही आपको तुरंत मुफ्त डिजिटल सर्टिफिकेट मिल जाता है. वहीं, स्वयं (SWAYAM) पोर्टल पर पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त है. अगर  आपको अंत में सर्टिफिकेट चाहिए, तो उसके लिए एक मामूली शुल्क देकर परीक्षा देनी होती है. यह सरकारी सर्टिफिकेट आपके करियर को नई उड़ाने देने का काम करेगा. 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button