खबर

सोने की चेन और इयररिंग कैसे साफ करें? गोल्ड की चमक बनाए रखने के आसान तरीके | how to clean gold chain and earring at home and restore its shine sone ki chain kaise saaf karen



सोने की चेन हो या फिर इयररिंग पूरे दिन हमारे साथ रहते हैं. धूल-मिट्टी, पसीना, तेल, लोशन और पाउडर जैसी चीजें धीरे-धीरे उन पर जमा होती रहती हैं. धीरे-धीरे हमारी सोने की चेन की चमक कम होने लगती है, क्योंकि इन पर गंदगी जमा होने लगती है. हालांकि, सोने की सफाई करने के लिए लोग सुनार के पास जाते हैं और वे इसकी सफाई के बहुत ज्यादा पैसे लेते हैं. जिसका असर जेब पर भी पड़ता है. अगर, आपकी भी सोने की चेन या फिर सोने की कोई भी चीज गंदी हो गई है तो आप इसे घर पर ही आसानी से नया जैसा बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं सोने की चेन और इयररिंग कैसे साफ करें और गोल्ड की चमक बनाए रखने के आसान तरीके.

सोने की चेन और इयररिंग कैसे साफ करें?

यूट्यूब पर @lndianvloggerrintusinha नाम के चैनल पर सोने की चीजों को साफ करने का तरीका बताया है. इस वीडियो में बताया गया है कि सोने के गहनों को घर पर साफ करना काफी आसान है. इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने या ज्वेलर के पास जाने की जरूरत नहीं है. सही तरीके से सफाई करने पर आपके गहने फिर से चमकदार दिख सकते हैं. सबसे पहले एक पैन में एक कप पानी गर्म करें. जब पानी गर्म हो जाए, तो उसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें. इसके बाद अपने सोने के गहनों को पानी में डालकर करीब 5 मिनट तक उबाल लें. पांच मिनट बाद गैस बंद कर दें और गहनों को बाहर निकाल लें.

गोल्ड की चमक बनाए रखने के आसान तरीके

गहनों को बाहर निकालने के बाद एक मुलायम ब्रश लें और उस पर थोड़ा-सा टूथपेस्ट या शैंपू लगाकर गहनों को हल्के हाथों से साफ करें. इससे गहनों में फंसी गंदगी और मैल आसानी से निकल जाएगी. सफाई के बाद गहनों को साफ पानी से 2-3 बार धो लें. इसके बाद एक सूखे और मुलायम कपड़े से गहनों को अच्छी तरह पोंछ कर सुखा लें.

सोने की चमक के लिए हल्दी का इस्तेमाल कैसे करें

अगर, आप उनमें अतिरिक्त चमक लाना चाहते हैं, तो थोड़ी-सी हल्दी लेकर गहनों पर हल्के हाथों से रगड़ सकते हैं. फिर साफ पानी से धो लें. इससे गहनों पर जमी गंदगी हट सकती है और वे ज्यादा चमकदार नजर आ सकते हैं. ध्यान रखें कि अगर गहनों में कीमती पत्थर या मोती जड़े हुए हों, तो उन्हें उबालने से बचें.

गोल्ड-प्लेटेड चीजें कैसे साफ करें

हर सोने के गहने को एक ही तरह से साफ नहीं करना चाहिए. अगर ज्वेलरी गोल्ड-प्लेटेड है तो उसे भिगोने या ज्यादा रगड़कर साफ करने से बचें, क्योंकि इससे सोने की परत उतर सकती है. साथ ही जिन सोने के इयररिंग में मोती जैसे नाजुक स्टोन लगे हों, उन्हें पानी में नहीं डुबोना चाहिए.

यह भी पढ़ें:- नॉन-स्टिक पैन से जिद्दी चिकनाई कैसे हटाएं? पैन के जले हुए दाग हटाने का आसान तरीका 

यह भी पढ़ें:- गंजेपन वाली जगह पर लहसुन रगड़ने से क्या होता है? क्या लहसुन के रस से बाल दोबारा उगते हैं, जानें कैसे करें इस्तेमाल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button