खबर

‘राहुल गांधी के भाषण में खाली थीं कुर्सियां’- रामलीला मैदान की रैली पर भाजपा का दावा | ramleela-maidan-rally-empty-chairs-bjp-claim-7000-chairs-empty-rahul-gandhi-speech-sambit-patra



नई दिल्ली:

दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को विपक्ष की रैली हुई. विपक्ष की ओर से रैली में 10 लोगों के शामिल होने का दावा किया. हालांकि, बीजेपी की ओर से दावा किया गया कि रामलीला मैदान में हजारों कुर्सियां खाली थीं. बीजेपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है. इसके बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि रामलीला मैदान की 7 हजार कुर्सियां खाली पड़ी थीं.

संबित पात्रा ने कहा कि 28 हजार कुर्सियों में से 5 से 7 हजार कुर्सियां खाली थीं. उन्होंने कहा कि ‘राहुल गांधी और उनकी टीम ने दावा किया था कि 10 लाख लोग आएंगे. 28,000 कुर्सियों में से, दोपहर 3:30 से 4 बजे के बीच लगभग 5,000 से 7,000 कुर्सियां ​​खाली थीं. कांग्रेस के 10 लाख लोगों के आने के दावे की यही सच्चाई है.’

पात्रा ने कहा, ‘इस तरह के हथकंडों से कोई नेता या प्रधानमंत्री नहीं बन जाता. PM का मतलब सिर्फ ‘प्राइम मिनिस्टर’ नहीं है. यहां P का मतलब ‘पसीना’ और M का मतलब ‘मेहनत’ है. एक प्रधानमंत्री पसीने और मेहनत से बनता है. इतने सारे दलों और झंडों को एक साथ लाने के बावजूद, वे 10 लाख लोगों को इकट्ठा नहीं कर पाए.’

2024 का चुनाव गैर-कानूनी था? BJP ने क्या कहा

रामलीला मैदान की रैली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को गैर-कानूनी बताया. इसके बाद बीजेपी ने भी पलटवार करते हुए कहा कि अगर 2024 का चुनाव गैर-कानूनी था तो इसका मतलब है कि आप भी गैर-कानूनी नेता प्रतिपक्ष हैं.

बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि 2024 का चुनाव अगर गैर-कानूनी था तो इसका मतलब ये है कि आप भी गैर-कानूनी तरीके से एलओपी हैं और आपके सांसद भी गैर-कानूनी हैं. 

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी का टेप रिकॉर्डर ही फंस गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि अगर चुनाव गैर-कानूनी था तो आपने चुनाव के तुरंत बाद ही इसे चैलेंज क्यों नहीं किया. आपने कहीं कोई पिटीशन क्यों नहीं दी.

उन्होंने कहा कि ‘राहुल गांधी ने कहा कि 2024 का चुनाव गैर-कानूनी था. 2024 के चुनाव के समय तो ज्ञानेश कुमार वहां थे ही नहीं. वे 2025 में चुनाव आयुक्त बने. अगर 2024 का चुनाव गैर-कानूनी था, तो राहुल गांधी भी एक गैर-कानूनी ‘नेता प्रतिपक्ष’ हैं, और उनके सभी सांसद भी गैर-कानूनी हैं.’

उन्होंने कहा कि हम सुबह से ही इस रैली को देख रहे थे, राहुल गांधी के वक्तव्य को भी सुन रहे थे, लेकिन अंत में ये समय की बर्बादी ही है.

यह भी पढ़ें | शिव की बारात का उदाहरण देकर राहुल गांधी ने कैसा हिंदुस्तान बनाने की बात कही?

ये भारत आपके अब्बूजान का नहीं हैः संबित पात्रा

संबित पात्रा ने आगे कहा कि ‘राहुल गांधी जी, यह भारत आपके ‘अब्बू जान’ का नहीं है. यह भारत यहां के लोगों का है. इस लोकतंत्र में एक चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है और एक आम इंसान गृह मंत्री बन सकता है. और यही बात आपको परेशान करती है.’

उन्होंने कहा कि ‘राहुल गांधी जी, न तो आप शिव हैं और न ही वह अराजकता, जिसमें आप भारत को धकेलना चाहते हैं, कोई ‘शिव जी की बारात’ है. यह शिव जी की बारात नहीं है, बल्कि यह सिर्फ अराजकता का एक तमाशा है.’




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button