मध्य प्रदेश

शिमला में भीषण सड़क हादसा, 3 नेपाली मजदूर सहित 5 की मौत


हिमाचल प्रदेश स्थित शिमला के नावर क्षेत्र में दरोटी संपर्क सड़क पर शनिवार (31 अक्टूबर 2026) की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. यह हादसा सुबह करीब 8:20 बजे हुआ, जिसमें मां-बेटे समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है. हादसे में जान गंवाने वालों में तीन नेपाली मजदूर भी शामिल हैं. घटना पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर शोक व्यक्त किया है. साथ ही घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए हैं.

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा रोहडू उपमंडल के नावर क्षेत्र की टिक्कर तहसील में दरोटी गांव के पास हुआ है. पुलिस के अनुसार दरोटी निवासी कुशल अपनी मां कल्पना देवी पत्नी प्रमोद के साथ नेपाली मजदूरों को घास काटने के लिए ले जा रहा था. इसी दौरान वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया. इस हादसे में वाहन में सवार मां-बेटे सहित 5 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है.

MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन

मृतकों में 3 नेपाली मजदूर भी शामिल

पुलिस के अनुसार के मृतकों की पहचान दरोटी गांव निवासी कुशल और उनकी मां कल्पना देवी के रूप में हुई है, जबकि तीन अन्य मृतक नेपाली मूल के मजदूर बताए जा रहे हैं. हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. वहीं इस हादसे में दुर्घटनाग्रस्त वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है. 

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटना पर जताया दुख

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला जिले के रोहड़ू पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरोटी के पनू नाला के समीप हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मृत्यु तथा एक व्यक्ति के घायल होने पर शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने तथा घायल व्यक्ति को बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं. उन्होंने घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है. वहीं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भी उनके क्षेत्र में हुए इस हादसे पर दुःख व्यक्त किया है.

हिमाचल: ‘भारत को बांग्लादेश बनाने की कोशिश’, राजीव बिंदल का इंडिया गठबंधन पर हमला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button