खबर

नवंबर में कम पड़ेगी ठंड, IMD ने कर दी भविष्यवाणी, दिल्ली-NCR से लेकर यूपी और बिहार तक जानें कैसा रहेगा मौसम | 1 november weather update delhi ncr aqi and fog today rain alert issued for 16 states up bihar odisha and andhra pradesh


नवंबर के महीने में लोगों को ज्यादा सर्दी नहीं लगने वाली है. क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक इस बार तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं रहेगी, जिससे गुलाबी ठंड भी कम हो सकती है. वहीं तूफान अर्नब का असर कम होने के बाद भी बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम की वजह से रविवार को भी 16 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक आंध्र प्रदेश, ओडिशा में भारी बारिश की संभावना है. जबकि यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड में भी अच्छी बारिश हो सकती है. दिल्ली-एनसीआर में हवा का स्तर फिर खराब होना शुरू हो गया है. जबकि सुबह के वक्त तापमान में गिरावट की वजह से कोहरे का असर दिखना शुरू हो गया है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में आज भी बर्फबारी की संभावना है. केदारनाथ और बद्रीनाथ में बर्फबारी के बीच ही यात्रा जारी है. मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर के महीने में मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिलने वाले हैं.

1 नवंबर को मौसम कैसा रहेगा 

1 नवंबर 2026 को देश में मौसम के एक दो नहीं बल्कि तीन रंग दिख सकते हैं. बंगाल की खाड़ी में बने नए सिस्टम की वजह से दक्षिण और पूर्वी भारत के राज्यों में बारिश की संभावना बन रही है. जबकि उत्तर और मध्य भारत में मौसम शुष्क बना हुआ है. वहीं पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी से तापमान में गिरावट हो रही है, जिसकी वजह से यहां कड़ाके की ठंड शुरू हो चुकी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक आज आंध्र प्रदेश, ओडिशा, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बारिश की संभावना बन रही है. कई राज्यों में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, जबकि हवा की रफ्तार भी 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे के बीच बनी हुई है. सुबह से लेकर दोपहर के बीच में आज तेज बारिश का आसार बन रहे हैं.

दिल्ली समेत आपके राज्य में आज कैसा है AQI का स्तर, यहां क्लिक करके जानिए.

दिल्ली-एनसीआर में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर रविवार की सुबह से कोहरा दिख रहा है. चक्रवाती तूफान अर्नब की वजह से यहां भी कुछ दिनों तक बारिश हुई है, जिसकी वजह से हवा का स्तर इस बार अब तक ज्यादा खराब नहीं हुआ है. दिन के समय खिली तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान 29°C से 31°C के आसपास रहने का अनुमान है. जिससे दोपहर में हल्की गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि न्यूनतम तापमान 18°C से 19°C रहने से सुबह और रात के समय गुलाबी ठंड का असर दिखेगा. प्रदूषण की बात करें तो फिलहाल हवा के स्तर में फिर खराबी दिख रहा है. आज सुबह के वक्त ही AQI 303 के पास पहुंच गया है. जो बेहद खराब श्रेणी में आता है,  प्रदूषण के इस बढ़ते स्तर को देखते हुए प्रशासन ने आज 1 नवंबर से दिल्ली के बॉर्डर्स पर सख्त चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है, जिसके तहत गैर-बीएस 6 (Non-BS VI) डीजल और पेट्रोल वाहनों की एंट्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है. 

Latest and Breaking News on NDTV

यूपी में तेजी से बदल रहा मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है. आज 1 नवंबर 2026 को मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ बना हुआ है. चक्रवात ‘अर्नब’ के कमजोर पड़ने और किसी मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय न होने के कारण राज्य के अधिकांश हिस्सों में अच्छी धूप खिली है. लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत मध्य व पूर्वी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 30°C से 32°C के बीच रहने का अनुमान है. जिससे दिन के समय हल्की गर्मी का अहसास हो सकता है. वहीं पश्चिमी यूपी में मेरठ, अलीगढ़ और दिल्ली से सटे नोएडा-गाजियाबाद के इलाकों में सुबह के समय हल्की धुंध दर्ज हुई हैु, जिससे यहां सुबह के वक्त हल्की ठंड लग रही है. राज्य में न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के आसपास बना हुआ है, जिसके कारण रात और सुबह के समय गुलाबी ठंड का अहसास बढ़ गया है. 

बिहार में बारिश की संभावना 

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय नए चक्रवाती सिस्टम और नम हवाओं के प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही शुरू हो चुकी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज पटना, भोजपुर, बक्सर, भभुआ, रोहतास और औरंगाबाद सहित दक्षिण और मध्य बिहार के कई जिलों में गरज-चमक के साथ मध्यम से तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है.

नवंबर में कम रहेगा ठंड का असर

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अलनीनो की वजह से हवा के पैटर्न में बदलाव दिख रहा है, जो उत्तर भारत की तरफ से आने वाली ठंडी हवाओं की रफ्तार को कम करता है. यही वजह है कि 1901 के बाद से अक्टूबर का महीने सबसे ज्यादा गर्म रहा, जबकि अब नवंबर के महीने में भी ठंड का असर कम रहने की संभावना है. IMD के मुताबिक नवंबर और दिसंबर के शुरुआत तक अलनीनो का असर रहने वाला है, जिसकी वजह से तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आएगी, ऐसे में उत्तर भारत से ठंडी हवाओं का असर कम होगा, जिससे दक्षिण और पूर्वी भारत की तरफ ठंड का असर कम दिख सकता है.

ये भी पढ़ेंः अक्टूबर में गर्मी ने तोड़ा 125 साल का रिकॉर्ड, अब बारिश और ठंड कर रही परेशान, नया साइक्लोन भी आ रहा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button