खबर

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से रचाई शादी, खुद शेयर की तस्वीरें | Jammu and Kashmir CM Omar Abdullah has married journalist Nidhi Razdan.



जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शादी के बंधन में बंध गए हैं. उन्होंने पत्रकार निधि राजदान से शादी की है. सोशल मीडिया पर सीएम अब्दुल्ला ने शादी की तस्वीरें भी शेयर की हैं. इसी साल उमर अब्दुल्ला का उनकी पहली पत्नी पायल अब्दुल्ला के साथ तलाक हुआ था.

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

अपनी शादी के बारे में सीएम उमर अब्दुल्ला ने खुद एक्स पर जानकारी दी. उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा,’कल एक नए सफर की शुरुआत हुई.’ उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान के संबंधों को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं होती रही थीं. निधि राजदान पहले भी उमर अब्दुल्ला के सार्वजनिक कार्यक्रमों और शपथ ग्रहण समारोहों में नजर आ चुकी हैं.

हाल ही में उमर अब्दुल्ला और उनकी पहली पत्नी पायल का तलाक हुआ था. सुप्रीम कोर्ट में दोनों ने सहमति से तलाक का फैसला लिया. उमर अब्दुल्ला और पायल की शादी सितंबर 1994 में हुई थी, लेकिन वे लंबे समय से अलग रह रहे हैं. उमर की तलाक की याचिका को सबसे पहले 30 अगस्त 2016 को फैमिली कोर्ट ने खारिज कर दिया था. इसके बाद उमर दिल्ली हाईकोर्ट गए. हालांकि हाईकोर्ट ने भी तलाक की अर्जी खारिज कर दी.

हाईकोर्ट फैमिली कोर्ट के आदेश से सहमत था कि उमर अब्दुल्ला की ओर से पायल के खिलाफ क्रूरता के आरोप अस्पष्ट हैं. हाईकोर्ट ने कहा कि उमर अब्दुल्ला, पायल अब्दुल्ला की ओर से क्रूरता के किसी भी कृत्य को साबित करने में विफल रहे, चाहे वह शारीरिक हो या मानसिक. हमें अपील में कोई योग्यता नहीं मिली. इसे खारिज किया जाता है.

इसके बाद उन्होंने राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. अगस्त 2024 में दोनों पक्षों के आपसी समझौते की संभावना तलाशने पर सहमत होने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने मामले को मध्यस्थता के लिए भेज दिया था. तब कोर्ट ने मध्यस्थ की रिपोर्ट का इंतजार करते हुए सुनवाई टाल दी थी.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button