खबर

11 लाख रुपये लो और नौकरी छोड़ दो, Microsoft इंजीनियर को कंपनी ने दिया ऑफर | Microsoft offer to indian engineer take 11 lakh rupees and quit job social media reacts


दिग्गज टेक कंपनी Microsoft में हजारों कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया गया है. पहली बार किसी कंपनी ने पैसे लेकर नौकरी छोड़ने का ऑफर दिया है. करीब 60 हजार कर्मचारी इसके दायरे में हैं, जिन्हें नौकरी छोड़ने के लिए अच्छी रकम दी जा रही है. ऐसे में कर्मचारी कंफ्यूज हैं कि वो क्या करें. सोशल मीडिया पर माइक्रोसॉफ्ट के कई इंजीनियर अपना यही दर्द बयां कर रहे हैं. हैदराबाद में इसी कंपनी में नौकरी कर रहे सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने भी कुछ ऐसा ही पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कंपनी उन्हें नौकरी छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये दे रही है. 

इंजीनियर ने लोगों से पूछा सवाल

Reddit पर r/hyderabad’ कम्युनिटी पर पोस्ट शेयर करते हुए 23 साल के इंजीनियर ने बताया कि माइक्रोसॉफ्ट की वॉलंटरी एग्जिट ऑफर स्कीम शुरू हो चुकी है. इसके तहत खुद से ही रिजाइन करने पर तीन महीने की पूरी सैलरी दी जा रही है. यानी उन्हें कंपनी की तरफ से 11 लाख रुपये दिए जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि वो फैसला नहीं ले पा रहे हैं और लोगों से इसके लिए राय मांगी है. उन्होंने लोगों से पूछा- क्या मुझे ये ऑफर ले लेना चाहिए?

Latest and Breaking News on NDTV

सोशल मीडिया पर नौकरी को लेकर छिड़ गई बहस

ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से फैली और लोगों ने नौकरी को लेकर कई तरह के कमेंट भी किए. कई लोगों ने कहा कि इतनी बड़ी कंपनी में नौकरी करने का लोग सपना देखते हैं और आखिर में अचानक उन्हें ये सुनने को मिलता है. कुछ लोगों ने इंजीनियर को सलाह दी कि वो फिलहाल ये ऑफर ठुकरा दें, क्योंकि इस दौर में नौकरी मिलना भी काफी मुश्किल है. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि ऑफर लेकर नई नौकरी की तलाश शुरू कर सकते हैं. ज्यादातर लोगों ने इसे एक मुश्किल भरा फैसला बताया. 

क्या है माइक्रोसॉफ्ट की VEO स्कीम?

माइक्रोसॉफ्ट ने अपनी इच्छा से रिजाइन करने वाली इस स्कीम को वॉलंटरी एग्जिट ऑफर स्कीम (VEO) नाम दिया है. 26 अक्टूबर को इसका ऐलान किया गया, जिसके बाद ये खबर फैली और लोगों ने कंपनी को लेकर कई तरह की बातें कीं. जिन 60 हजार लोगों पर इसका असर पड़ने वाला है, उनमें करीब 23 हजार भारतीय कर्मचारी भी शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें | यूपी में किसे नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, वेरिफिकेशन में FIR को लेकर क्या नियम? जानें हर सवाल का जवाब

यह भी पढ़ें | नोएडा के चार सबसे महंगे स्कूल, कई लोगों की सैलरी के बराबर है एक महीने की फीस





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button