

नई दिल्ली:
रोहित शर्मा इन दिनों ‘फैमिली फुल हाउस’ के चलते चर्चा में हैं. क्रिकेटर और होस्ट रोहित शर्मा के शो में हाल ही में राजपाल यादव पहुंचे थे जहां उन्होंने बताया कि कैसे राजपाल यादव की फिल्मों ने उन्हें मैदान पर मुश्किल दिनों से उबरने में मदद की. रोहित शर्मा ने अपनी कुछ पुरानी यादों को शेयर करते हुए कहा, “जब मैं खेलता हूं, आउट हो जाता हूं या हम मैच हार जाते हैं, तो होटल जाकर मैं काफी दुखी होता हूं. ऐसे में मैं आपकी फिल्में देखता हूं. फिल्म देखने के बाद, जब मैं सुबह उठता हूं, तो मुझे ऐसा लगता है जैसे कल कुछ हुआ ही नहीं. जैसे मैं जल्दी आउट हुआ ही नहीं.”
राजपाल यादव की रोहित शर्मा को पसंद है कॉमेडी
रोहित शर्मा ने इस बात का सबूत भी दिया कि उन्हें राजपाल यादव की कॉमेडी कितनी पसंद है. उन्होंने अभिनेता से पूछा, “क्या आप सबूत देखना चाहेंगे?” इसके बाद 2016 का एक वीडियो दिखाया गया, जिसमें रोहित ने एक ऐप का इस्तेमाल करके राजपाल यादव के डायलॉग्स वाले वीडियो बनाए थे.
रोहित शर्मा ने दिखाया सबूत
वीडियो से जुड़ी कुछ पुरानी यादें शेयर करते हुए, रोहित ने बताया- “यह 2016 की बात है. तब एक ऐप हुआ करता था. उस ऐप पर आप इस तरह के वीडियो बना सकते थे. जब हम मैच खेलने के बाद होटल आते थे, तो वहां बैठकर हम यही किया करते थे. तो यह मेरे पास एक सबूत है. यह 2016 की बात है, यानी 10 साल पहले की.”
रोहित शर्मा द्वारा होस्ट किया जाने वाला शो ‘फैमिली फुल हाउस’ हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है और इसे सोनी लिव (SonyLIV) पर भी देखा जा सकता है.
ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने पति की बुरी आदत का खोला राज, कपिल शर्मा के शो में शॉक्ड शाहिद कपूर बोले- यह दीवाली स्पेशल एपिसोड है




