खबर

करवा चौथ पर चेहरे पर तुरंत ग्लो पाने के लिए क्या लगाएं? एक्सपर्ट ने बताया Instant Glow के लिए घर पर फेस पैक बनाने का तरीका | Chehre par turant nikhar kaise laen How to make face pack for Instant Glow



आज यानी 29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जा रहा है. ये दिन सुहागिन महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है. करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना से निर्जला उपवास रखती हैं. इसके साथ ही महिलाएं इस दिन खूब सजती-सवरती भी हैं. अब, हर महिला चाहती है कि करवा चौथ के दिन उनका चेहरा साफ, फ्रेश और चमकदार नजर आए. इसके लिए वे एक दिन पहले से ही पार्लर के चक्कर लगाना शुरू कर देती हैं. लेकिन अगर आपको पार्लर जाने का समय नहीं मिल पाया है, तो आप चेहरे पर ग्लो बढ़ाने के लिए घर पर भी एक खास फेस मास्क बनाकर ला सकती हैं. फेमस आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने ये फेस मास्क बनाने का तरीका बताया है. आयुर्वेदिक न्यूट्रिशनिस्ट बताती हैं, इस मास्क को बनाकर लगाने से आपके चेहरे पर तुंरत चमक और निखार आ सकता है. आइए जानते हैं फेस मास्क बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी, इसे कैसे बनाएं और इस्तेमाल करें- 

चाहिए होंगी ये चीजें- 

  • इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको मुल्तानी मिट्टी
  • हल्दी पाउडर 
  • मंजिष्ठा पाउडर 
  • लोढ़्र चूर्ण  
  • सफेद चंदन और 
  • गुलाब जल की जरूरत होगी. 

कैसे बनाएं फेस पैक?

इसके लिए सभी चीजों को गुलाब जल में डालकर अच्छी तरह मिला लें. बस इतना करते ही आपका फेस पैक बनकर तैयार हो जाएगा. इसे किसी ब्रश की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं. करीब 15 से 20 मिनट के लिए रखें. इसके बाद सादे पानी से मुंह धो लें. 

इन बातों का रखें ध्यान 

श्वेता शाह कहती हैं, ये फेस पैक आपके चेहरे पर तुरंत चमक बढ़ा सकता है, लेकिन हर किसी की स्किन अलग होती है इसलिए फेस पैक लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें. इसके अलावा पैक को धोते हुए चेहरे को बहुत जोर से रगड़े नहीं. थोड़ा-थोड़ा पानी लगाकर धीरे-धीरे मुंह को धोएं, इसके बाद चेहरे पर एक अच्छा मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- Karva Chauth Mehndi Design: करवा चौथ कल, यहां देखें मेहंदी के लेटेस्ट और खूबसूरत डिजाइन की Photos






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button