मध्य प्रदेश

हिमाचल: करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी


हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने करवा चौथ के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को एक विशेष तोहफा दिया है. राज्य सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए करवा चौथ के दिन केवल महिलाओं को मिलने वाले अवकाश के दायरे को बढ़ा दिया है. 

अब करवा चौथ के दिन महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी इस दिन छुट्टी का लाभ मिलेगा. साफ है कि अब पुरूष भी इस अवसर पर अपने परिवार के संग समय बिता सकेंगे.  रोजमर्रा की व्यस्तताओं और कामकाज के दबाव के बीच सरकार के इस फैसले से घरों में उत्साह बढ़ने वाला है.  

हिमाचल: पेंशन बहाली को लेकर पूर्व अर्धसैनिकों का ऐलान, 12 नवंबर से दिल्ली में धरना

पहले केवल महिलाओं को मिलती थी छुट्टी

मुख्यमंत्री द्वारा की गई इस नई घोषणा के बाद आगामी 29 अक्टूबर को करवा चौथ के दिन पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा. इससे पहले इस त्योहार पर मुख्य रूप से केवल महिला कर्मचारियों को ही छुट्टी दी जाती थी, लेकिन अब सरकार के इस कदम से पति-पत्नी दोनों एक साथ घर पर रहकर इस पर्व को मना सकेंगे.

सरकार की इस घोषणा के अनुसार 29 अक्टूबर को करवा चौथ के अवसर पर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय पूर्ण रूप से बंद रहेंगे. इसके अलावा, राज्य के सभी सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों तथा कॉलेजों में भी सभी के लिए छुट्टी घोषित की गई है.

करवा चौथ क्या है?

बता दें कि सनातन धर्म का एक प्रमुख हिंदू त्योहार है और इस बार करवा चौथ 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन व्रत रखकर करवा माता की पूजा करती हैं.  महिलाएं सूर्योदय से लेकर रात को चंद्रमा निकलने तक बिना पानी पीए (निर्जला) व्रत का निर्वाहन करती हैं.

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button