खबर

3 साल से इस्तेमाल नहीं हो रहे जीरो बैलेंस खाते को PNB बंद करेगा, जानें कैसे करवा सकते हैं चालू | Punjab National Bank will close zero-balance accounts that have remained inactive for 3 years Know how you can get them reactivated



अगर आपका अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है और आप लंबे समय से उसका इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. पंजाब नेशनल बैंक ने ऐसे खातों को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिनमें पिछले 3 साल से कोई लेनदेन नहीं हुआ है और जिनका बैंक बैलेंस शून्य (Zero Balance) है. पंजाब नेशनल बैंक ने अपने अकाउंट होल्डर के लिए नोटिस जारी किया है. बैंक ने सोशल मीडिया पर भी इसकी जानकारी दी है.

बैंक द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, यह कार्रवाई उन खातों पर की जा रही है जो 30 सितंबर 2026 तक लगातार 3 साल से किसी भी प्रकार की वित्तीय गतिविधि या लेनदेन नहीं हुआ है. जिन खातों में बैलेंस शून्य (जीरो बैलेंस) है. इसके अलावा बैंक के नियमों और शर्तों के अनुसार निष्क्रिय श्रेणी में आने वाले अकाउंट हैं.

केवाईसी कराने की आखिरी तारीख

अगर आपका खाता भी इस श्रेणी में आता है और आप उसे बंद होने से बचाना चाहते हैं, तो आपको बैंक द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपनी केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी करनी होगी. बैंक ने इसके लिए 10 नवंबर 2026 की डेडलाइन तय की है. अगर आप अपना बैंक अकाउंट फिर से चालू करवाना चाहते हैं तो आप जल्द से जल्द आप KYC की प्रक्रिया पूरी कर लें.

खाताधारकों को क्या करना होगा?

पीएनबी अकाउंट होल्डर को अपने नजदीकी या उस बैंक शाखा में जाएं जहां आपका खाता खुला है.  बैंक द्वारा मांगे जाने वाले आवश्यक केवाईसी दस्तावेज (पहचान पत्र, पता प्रमाण आदि) जमा करें. इसके बाद बैंक अधिकारियों से मिलकर खाते की स्थिति की जानकारी लें और उसे दोबारा चालू करने की प्रक्रिया पूरी करें.

किसी भी प्रकार की असुविधा या सहायता के लिए ग्राहक पंजाब नेशनल बैंक के आधिकारिक टोल-फ्री नंबरों 1800-1800 या 1800-2021 पर संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें | दिवाली से पहले डेढ़ करोड़ किसानों के खातों में आएंगे 5000 रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने किया फैसला




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button