खबर

2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग करेगी 4000 करोड़ की रामायण? एडवांस बुकिंग में कर डाली इतने कमाई | 4000 crore Ramayana is set to have biggest opening of 2026 movie earned Rs 20 crore in advance booking



Ramayana Advance Booking: नितेश तिवारी की महाकाव्य फिल्म ‘रामायण’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की इस फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से करीब 15 दिन पहले यानी 20 अक्टूबर से शुरू हो गई थी. अब तक मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए ट्रेड के जानकार कह रहे हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत कर सकती है और कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ने वाली है.

कितने कमा सकती है फिल्म 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण’ के भारत में अब तक करीब 2.50 लाख टिकटें एडवांस में बिक चुकी हैं. इससे करीब 13.13 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. ब्लॉक बुकिंग को छोड़ दें तो नेट एडवांस बुकिंग से करीब 10.54 करोड़ रुपये जुड़ चुके हैं. दुनिया भर में एडवांस बुकिंग से ‘रामायण’ ने लगभग 20 करोड़ रुपये कमाए हैं. हिंदी वर्जन की टिकटें सबसे ज्यादा बिक रही हैं.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलीज के दिन दुनिया भर में ‘रामायण’ 200 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई कर सकती है. इसमें 4 नवंबर को होने वाले पेड प्रिव्यू शोज की कमाई भी शामिल है. भारत में ही फिल्म 110 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई का अनुमान है, जिसमें हिंदी वर्जन से करीब 80 करोड़ आने की उम्मीद है.

दो पार्ट में रिलीज होगी फिल्म

फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे. हनुमान के तौर में सनी देओल और लक्ष्मण के रोल में रवि दुबे भी कास्ट में शामिल हैं. नमित मल्होत्रा और यश द्वारा निर्मित यह फिल्म दो पार्ट में बनेगी. पहला भाग 5 नवंबर 2026 को और दूसरा भाग दीवाली 2027 में रिलीज होने की प्लानिंग है.

महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह दिख रहा है. एडवांस बुकिंग में मिली सफलता से लगता है कि दीवाली पर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है. फिल्म की कहानी, कास्ट और निर्देशन को लेकर लोगों की उम्मीदें काफी ऊंची हैं.

यह भी पढ़ें | रामायण में शामिल हुई सूफी-कव्वाली धुन, 15 साल पुरानी फिल्म के इस गाने से निकला राम-सीता विवाह का गाना





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button