

VIRAL VIDEO: एक नई कार, एक पारंपरिक रस्म और पति के प्यार जताने के एक अंदाज ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. एक्स (X) पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी को गोद में उठाकर नई कार पर उसके आलते से रंगे पैरों की छाप लगवा रहा है. ठीक वैसे ही, जैसे गृह प्रवेश के समय घर की लक्ष्मी के कदमों के निशान लिए जाते हैं. लाखों बार देखे जा चुके इस वीडियो पर लोग दो हिस्सों में बंट गए हैं. कुछ इसे पति-पत्नी का प्यार और शुभ परंपरा मान रहे हैं, तो कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या पत्नी कार की ईएमआई (EMI) भरती है. कई लोगों ने इसमें पैसों और आर्थिक योगदान का हिसाब ढूंढना शुरू कर दिया है.
प्यार की रस्म या पैसों का हिसाब?
इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, लेकिन कमेंट सेक्शन में जश्न से ज्यादा सवाल दिख रहे हैं. परंपरा से जुड़ी यह भावना भी सोशल मीडिया के आलोचकों को नहीं रोक पाई. कई लोगों को यह तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया और उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर एक कार के लिए महिला को इतना महत्व क्यों दिया जा रहा है. इसी बीच, एक यूजर के कमेंट ने पूरी बहस का रुख ही मोड़ दिया. उस यूजर ने लिखा, “क्या यह महिला कार की ईएमआई (EMI) भरती है?”
What do you mean, pathetic? It’s their money, their car, and their happiness. ❤️ There’s something so beautiful about seeing a couple celebrate their little moments together. It doesn’t have to be a ritual or anything grand. All I see is love, joy, and a husband happy to share this moment with his wife. A woman being cherished by her husband should never be something to Mock PATNI IS DEVI. 🧡🙏
— wonder woman 🗡️🪷🚩 (@RohiSRH) October 20, 2026
रिश्ते में योगदान क्या सिर्फ पैसों से नापा जाएगा?
बस फिर क्या था, बात सीधे इस मुद्दे पर आ गई कि कार खरीदने में महिला ने कितने पैसे लगाए हैं. आलोचना करने वालों का कहना था कि सम्मान या ऐसा स्वागत उसी का होना चाहिए जिसने गाड़ी खरीदने में आर्थिक मदद की हो. वहीं, दूसरे पक्ष ने इस सोच का कड़ा विरोध किया. लोगों का कहना था कि किसी भी पत्नी को अपने पति से प्यार और सम्मान पाने के लिए अपनी कमाई का सबूत देने की जरूरत नहीं है. घर-परिवार की जिम्मेदारियां अलग-अलग तरह से बांटी जाती हैं और किसी रिश्ते में इंसान के योगदान को सिर्फ सैलरी या लोन की किस्तों से नहीं तौला जा सकता.
यह भी पढ़ें | मजदूर की पत्नी नहीं बनेगी करोड़पति, 1 करोड़ के इनाम से मिलेंगे सिर्फ 65 लाख; 7 रुपए में लिया था लॉटरी टिकट
लोगों ने किया महिला का बचाव
कई यूजर्स ने इस मामले के सांस्कृतिक पहलू को भी सामने रखा. उन्होंने याद दिलाया कि हमारे यहां घर की स्त्री को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है और लाल पैरों की छाप शुभता का प्रतीक है. इस नजरिए से देखें तो पति का यह कदम सिर्फ खुशकिस्मती का स्वागत करने और अपनी खुशी को पत्नी के साथ बांटने का एक तरीका था, न कि बैंक बैलेंस दिखाने का. फिलहाल, इस एक वीडियो ने रिश्तों में पैसे की अहमियत, महिलाओं के प्रति समाज की सोच और पति-पत्नी के समीकरणों पर एक बड़ी बहस छेड़ दी है.
यह भी पढ़ें | ‘दादा जी उठो, देखो मैं आ गया’, वीडियो देख इमोशनल हुए लोग, बोले- आप सबसे भाग्यशाली इंसान हो





