

नई दिल्ली:
हिंदी सिनेमा में शादियों का खूब चलन देखा गया है, जिस पर कई सुपरहिट गाने भी बने. लेकिन क्या आपने कभी कोई ऐसा गाना सुना है, जिसमें 18 गानों को मिक्स हो. जी हां एक गाना ऐसा है, जो 24 साल पहले आया था. गाने में ढोल का भरपूर इस्तेमाल किया गया. जबकि 18 गाने भी सुनने को मिले. यह सॉन्ग संगीत से लेकर शादी के फंक्शन के लिए बेस्ट है, जिसे उदित नारायण, सोनू निगम, लता मंगेशकर और पामेला चोपड़ा जैसे सिंगर्स ने अपनी आवाज देकर सुपरहिट बनाया. इसमें कहो ना प्यार है टाइटल सॉन्ग, कुछ कुछ होता है टाइटल सॉन्ग और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के मेहंदी लगा के रखना के बोल एड हैं. आइए आपको बताते हैं वह गाना कौनसा है….
18 गानों का मिक्स है ये एक सुपरहिट गाना
हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह ऋतिक रोशन, करीना कपूर, रानी मुखर्जी और उदय चोपड़ा की फिल्म मुझसे दोस्ती करोगे का द मेडले सॉन्ग है, जो 2002 में रिलीज हुई थी.
इसके लिरिक्स कुछ इस तरह हैं.
मेरे दिल में आज क्या है
तू कहे तो मैं बता दू
न चाहु सोना चांदी
न चाहु हीरा मोती
ये मेरे किस काम के
हो होहो होहो हो
न मांगू बंगला बाड़ी
न मांगू घोडा गाड़ी
ये तो है बस नाम के
देती है दिल दे
बदले में दिल के
देती है दिल दे
बदले में दिल के
घे घे घे घेघे घेरे साहिबा
प्यार में सौदा नहीं
घे घे घे घेघे घेर साहिबा
प्यार में सौदा नहीं
ये भी पढ़ें- 30 साल पुराना गाना, दुल्हन की तरह सजीं करिश्मा कपूर को साजन सलमान खान का इंतजार, उदित-अलका की आवाज में हिट
इन 18 फिल्मों के गानों के हैं लिरिक्स
IMdb के अनुसार, संगीत निर्देशक “द मेडले” गीत बनाने के लिए राहुल शर्मा ने संभावित 250 में से पहले की फिल्मों के 18 गाने चुने. उन गीतों के बोल उस तरीके को व्यक्त करने के लिए इस्तेमाल किए गए थे, जिस तरह से कैरेक्टर वर्तमान में महसूस कर रहे थे. मेडले लोकप्रिय हुआ खासकर इसलिए कि कहो ना प्यार है टाइटल सॉन्ग, कुछ कुछ होता है टाइटल सॉन्ग के बोल और दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के मेहंदी लगा के रखना मेडले में इस्तेमाल किए गए थे. कहो ना प्यार है ने ऋतिक रोशन, कुछ कुछ होता है ने रानी मुखर्जी और दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे में सतीश शाह ने अभिनय किया था.
1. मेरे दिल में आज क्या है (1973 में आई दाग)
2. ना चाहूं सोना चांदी (1973 में आई बॉबी)
3. झूठ बोले कौवा काटे (1973 में आई बॉबी)
4. ले जाएंगे ले जाएंगे दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1974 में आई चोर मचाए शोर)
5. ये गलियां ये चौबारा (1982 में आई प्रेम रोग)
6. बचना ऐ हसीनों (1980 में आई कर्ज)
7. आप यहां आए किस लिए (1971 में आई कल आज और कल)
8. मैं निकला गड्डी लेके (2001 में आई गदर)
9. चुप चुप खड़े (1048 में आई बड़ी बहन)
10. राजा की आएगी बारात (1953 में आई आह)
11. आज कल तेरे मेरे प्यार के चर्चे (1968 में आई ब्रह्मचारी)
12. परदेसिया ये सच है पिया (1979 में आई मिस्टर नटवरलाल)
13. उड़े जब जब जुल्फें तेरी (1957 में आई नया दौर)
14. अजीब दास्तान है ये ( 1960 में आई दिल अपना और प्रीत पराई)
15. अजीब दास्तान है (1960 में आई दिल अपना प्रीत पराई)
16. मेहंदी लगा के रखना (1995 में आई दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे)
17. कहो ना प्यार है टाइटल सॉन्ग (2000 में आई कहो ना प्यार है)
18. कुछ कुछ होता है ( 1998 में आई कुछ कुछ होता है)
मुझसे दोस्ती करोगे के 7 गाने
द मेडले सॉन्ग के अलावा मुझसे दोस्ती करोगे में 6 और गाने थे, जो थे अनदेखी अनजानी सी, जाने दिल में, सांवली सी एक लड़की, ओह मेरी प्रिये, मुझसे दोस्ती करोगे, टेरेफिक टीना हैं. इन्हें लता मंगेशकर, उदित नारायण, सोनू निगम, अलीशा चिनाई, अलका याग्निक, आशा भोसले और पामेला चोपड़ा ने आवाज दी थी. आज भी मुझसे दोस्ती करोगे के गाने पॉपुलर हैं.
ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना का 45 साल पुराना रोमांटिक गाना, किशोर कुमार और आशा भोसले ने बयां किया प्यार का मीठा दर्द





