खबर

पीएम किसान की 24वीं किस्त से पहले चेक करें ये 4 चीजें, e-KYC, लैंड सीडिंग और बैंक अकाउंट लिंक है या नहीं; कहीं अटक न जाएं 2000 रुपये | PM kisan 24th installment date pm kisan kist samman nidhi 2000 rs release on 30th october check status criteria eligibility



नई दिल्ली:

PM किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त की तारीख घोषित हो गई है. 30 नवंबर को ये पीएम किसान की किस्त जारी होनी है, लेकिन उसके पहले ये चार जरूरी काम निपटा लें, वरना आपकी किस्त अटक सकती है. पीएम किसान योजना में देश भर में 9 करोड़ 30 लाख से ज्यादा लोगों के खाते में पैसे भेजे जाएंगे. इसमें सवा दो करोड़ से ज्यादा लाभार्थी सिर्फ उत्तर प्रदेश में हैं. अगर आप चाहते हैं कि दिवाली के पहले आने वाली पीएम किसान की 24वीं किस्त में कोई रुकावट न आए तो तुरंत ही ये काम निपटा लें. अगली किस्त के साथ आपकी पिछली किस्त भी बकाया है तो उसकी भी रकम बैंक खाते में आ जाती है.

सबसे पहले अपना लाभार्थी स्टेटस चेक करें (pm kisan 24vi Kist)

1. पीएम किसान की वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं
2. Farmers Corner के टैब में Know Your Status पर क्लिक करें
3. फिर रजिस्ट्रेशन नंबर, आधार या मोबाइल नंबर और कैप्चा डालकर क्लिक करें
4. स्क्रीन पर E-KYC, आधार बैंक अकाउंट लिंक या Land Seeding के आगे Yes या No होगा

1. स्टेटस के आधार पर सब अपडेट करें

e-KYC के आगे No या पेंडिंग दिख रहा है तो इसके बिना किस्त नहीं मिलेगी. पीएम किसान के सभी लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है. PM Kisan पोर्टल पर e-KYC विकल्प पर क्लिक करें. आधार नंबर और मोबाइल नंबर पर OTP डालकर इसे कंप्लीट करें. PM-KISAN मोबाइल ऐप से फेस ऑथेंटिकेशन (चेहरा स्कैन करके) भी ये कर सकते हैं. जन सेवा केंद्र (CSC) पर बायोमैट्रिक फिंगरप्रिंट से इसे करवा सकते हैं.

2. लैंड सीडिंग को चेक करे 

आपकी जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन (Aadhaar Bank Account Seeding) पीएम किसान के सरकारी पोर्टल पर नहीं पूरा है तो उसे तुरंत करें. जमीन की खसरा-खतौनी, जमाबंदी जैसे दस्तावेज और आधार कार्ड लेकर अपने इलाके के लेखपाल या पटवारी और या फिर तहसील जाकर इसे अपडेट करवाएं.

3. आधार बैंक खाता लिंक में भी यस होना चाहिए

बैंक खाते में रकम सीधी ट्रांसफर (DBT) करने के लिए बैंक खाते का आधार से लिंक और NPCI से मैपिंग जरूरी है. बैंक जाकर अपने खाते को आधार से लिंक और NPCI पर एक्टिवेट कराने को कहें. कोई दिक्कत हो तो डीबीटी के लिए अलग खाता भी खुलवा सकते हैं.

4, नाम और आधार में स्पेलिंग में अलग

अगर आपके आधार कार्ड में नाम की स्पेलिंग और पीएम किसान रजिस्ट्रेशन में रजिस्टर्ड नाम में थोड़ा भी अंतर है तो पेमेंट रुक जाता है. पोर्टल पर मौजूद रिकॉर्ड का सुधार विकल्प का इस्तेमाल करें या तहसील ऑफिस में संपर्क करें.

ये भी पढ़ें – पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी होने की आ गई डेट, दिवाली से पहले 30 अक्तूबर को सीधे अकाउंट में आएंगे 2000 रुपये

हेल्पलाइन की मदद लें

  • अगर आपके पोर्टल पर तीनों चीजों में Yes लिखा है और फिर भी पैसा नहीं आए तो हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत करें 
  • PM-Kisan हेल्पलाइन का टोल फ्री नंबर 155261 या 1800115526 
  • ईमेल आईडी: pmkisan-ict@gov.in
  • पोर्टल पर शिकायत ऑप्शन से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं
     

ये भी पढ़ें – पीएम किसान की 24वीं किस्त दिवाली के पहले आएगी, लिस्ट में नाम पक्का करने के लिए कर लें तीन जरूरी काम
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button