खबर

कश्मीरी गेट से ऋषिकेश, देहरादून से लेकर मसूरी तक मिलेगी बस, जानें टाइम टेबल और किराया | Buses are available from Delhi Kashmiri Gate to Rishikesh, Dehradun, and Mussoorie check the timetable and fares



नई दिल्ली:

अगर आप दिल्ली में रहते हैं और मसूरी, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश या कोटद्वार घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे से उत्तराखंड के इन पर्यटन स्थलों तक सीधी बस सर्विस उपलब्ध है. खास बात यह है कि उत्तराखंड रोडवेज यात्रियों की सुविधा और बजट को ध्यान में रखते हुए सामान्य और लग्जरी दोनों तरह की बसों का संचालन कर रहा है. यानी आप किराये के मुताबिक बस का विकल्प चुन सकते हैं.

कश्मीरी गेट बस अड्डे के इनचार्ज से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड के अलग-अलग रूटों और बसों की कैटगरी के मुताबिक किराया तय किया गया है.

नॉर्मल बसों का किराया और समय

दिल्ली से उत्तराखंड मसूरी, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश जैसे शहरों के लिए नॉर्मल बस का किराया करीब 420 रुपये है. यह बसें सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक नियमित अंतराल पर चलाई जा रही है. अलग-अलग रूट के हिसाब से इनकी टाइमिंग में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है. यात्रा पर निकलने से पहले बस की टाइमिंग और सीटों की उपलब्धता की जानकारी पहले ही जरूर ले लें.

एसी वोल्वो बसों का किराया

अगर आप आरामदायक और प्रीमियम बस सफर का आनंद लेना चाहते हैं, तो एसी वोल्वो बस में पुशबैक सीट वाली सुपर लग्जरी बस का विकल्प चुन सकते हैं, जिसका किराया 945 रुपये तय किया गया है. इन बसों में साफ-सफाई और आरामदायक सीटों का विशेष ध्यान रखा जाता है. इसके अलावा, यह सुपर लग्जरी वोल्वो सेवा नॉन-स्टॉप चलती है, जिससे यात्री बेहद कम समय में अपने गंतव्य स्थान पर पहुंच सकते हैं.

इन रूटों पर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी मदद

कश्मीरी गेट से देहरादून, मसूरी, हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों के साथ-साथ कोटद्वार के लिए भी बस सेवा मिलती है. कोटद्वार रूट का इस्तेमाल वे लोग भी कर सकते हैं जो प्रसिद्ध हिल स्टेशन लैंसडाउन घूमने जाने की योजना बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें | ग्रेटर नोएडा में हर 15 मिनट में मिलेगी बस, परी चौक, कासना से नॉलेज पार्क और एयरपोर्ट तक सफर होगा आसान





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button