मनोरंजन

‘लोग मुझे बेडरूम दिखाते थे’, कास्टिंग काउच पर राखी सावंत का बड़ा खुलासा


राखी सावंत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. वो अक्सर किसी न किसी कॉन्ट्रोवर्सी की वजह से चर्चा में रहती हैं. हाल ही में राखी ने अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात की है, जिसके बाद वो एक बार फिर चर्चा में हैं.  

उन्होंने बताया कि जब वह हीरोइन बनने का सपना लेकर इंडस्ट्री में आई थीं, तब वो बहुत भोली थीं इसलिए उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि उस दौर में कुछ लोग उन्हें गलत इशारे करते थे और बेडरूम तक ले जाने की कोशिश करते थे.

हीरोइन बनने गई थीं तो उनके साथ क्या हुआ?

राखी सावंत ने शार्दुल के पॉडकास्ट में बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बनाने की कोशिश के दौरान उन्हें कई मुश्किलों से गुजरना पड़ा.

जब उनसे पूछा गया कि वो आज भी लोगों से अपना हक क्यों नहीं मांगती तब उन्होंने कहा, ‘मैं बचपन की डरी हुई हूं. जब मैं हीरोइन बनने जाती थी, आइटम गर्ल बनने जाती थी, मुझे लोग बेडरूम दिखाते थे.’

उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे डर है, पीपल डिड दैट टू मी. मुझे बेडरूम दिखाते हैं, डिनर पर चलो. मैं इनोसेंट, पढ़ी-लिखी नहीं ज्यादा. आज मुझे कोई दिखाया तो मैं चप्पल उतार के चांटा लगा दूं. उस टाइम की मैं राखी सावंत इनोसेंट और डरी हुई थी.’ उन्होंने आगे बताया कि उस दौर का डर आज भी उनके अंदर कहीं न कहीं मौजूद है.

राखी बोलीं, ‘मैं शरीर नहीं बेचूंगी’

राखी से जब अपना हक न मांगने या खुद को आज भी शाहरुख खान जैसे बड़े स्टार्स से कम समझने का कारण पूछा गया तो उन्होंने अपने पुराने टाइम को याद किया.

उन्होंने कहा, ‘मैं बचपन की डरी हुई हूं. वो फोबिया, वो डर मेरे में आज भी है कि भाई, मैं अपनी कॉमेडी बेचूंगी. मैं शरीर नहीं बेचूंगी. मैं खुद का कहते हैं ना, जोकर बना दूंगी. मैं लोगों को हंसाऊंगी. मैं लोगों को एंटरटेन करूंगी. लेकिन खुद को बॉडी नहीं बेचूंगी. भाई, मेरे को नहीं बॉडी बेचना है.’

राखी का कहना है कि इंडियन मीडिया ने उन्हें इतना फेमस बनाया कि आज इंडिया में बेशक उनके पास कुछ नहीं है, लेकिन दुबई की वो शेखा हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button