

नई दिल्ली:
जंतर-मंतर को अधिकृत प्रोटेस्ट साइट से हटाए जाने के बाद रामलीला मैदान अब नया आंदोलन स्थल बनने जा रहा है. केंद्र सरकार ने रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD मैदान को प्रोटेस्ट साइट के लिए अधिकृत किया है. अब दिवाली से पहले कांग्रेस रामलीला मैदान में बड़ा प्रदर्शन करने जा रही है. दरअसल कांग्रेस को रामलीला मैदान में प्रदर्शन की परमिशन मिल गई है. दिल्ली सेंट्रल पुलिस के DCP रोहित राजबीर सिंह ने इसकी जानकारी दी है. उन्होंने बताया, “जैसा कि आप जानते हैं अब रामलीला मैदान, CBD ग्राउंड और बुराड़ी ग्राउंड को प्रदर्शन स्थलों के रूप में तय किया गया है. इसी सिलसिले में कांग्रेस पार्टी ने जगह की उपलब्धता जानने के लिए MCD से संपर्क किया है. MCD ने बताया कि यह जगह 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी. जगह की उपलब्धता का सर्टिफिकेट मिलने के बाद कांग्रेस पार्टी हमारे पास आई.
डीसीपी ने बताया- कांग्रेस को NOC मिला, अब वो MCD के पास जाएंगे
डीसीपी ने आगे बताया कि उनसे बातचीत करने और सुरक्षा इंतजामों को समझने के बाद हमने कांग्रेस को ‘नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ देने का फैसला किया. हमने आज यह सर्टिफिकेट जारी कर दिया है. अब वे इसे लेकर MCD के पास जाएंगे, जो इस जमीन की मालिक एजेंसी है, और फिर अपनी तैयारियां शुरू करेंगे.
#WATCH | Delhi | No Objection Certificate granted to Congress for the rally at the Ramlila Ground DCP Central Delhi Police Rohit Rajbir Singh says, “As you know, Ramlila Maidan, CBD Ground and Burari Ground have been designated as demonstration sites…With respect to this, the Congress party approached the MCD to check the availability of the venue. The MCD stated that the venue would be available from October 25 to November 3. After receiving the venue availability certificate, the Congress party approached us…After interacting with them and understanding the security arrangements required, we decided to grant them the No Objection Certificate (NOC). We issued it today. They will now take the certificate back to the MCD, which is the owning agency responsible for the land, and then begin their preparations. The ground will be booked from October 25 to November 3. Any other stakeholder or organiser who wants to book the ground may also follow the same process…”
— ANI (@ANI) October 17, 2026
डीसीपी ने आगे बताया कि रामलीला मैदान 25 अक्टूबर से 3 नवंबर तक बुक रहेगा. अगर कोई और पक्ष या आयोजक इस मैदान को बुक करना चाहता है तो वह भी इसी प्रक्रिया का पालन कर सकता है.” दूसरी ओर कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक नवंबर को पार्टी रामलीला मैदान में बड़ा प्रदर्शन करेगी.
सीईसी के इस्तीफे और वोट चोरी के खिलाफ लगातार प्रदर्शन
कथित वोट चोरी को लेकर कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल और सीजेपी लगातार सीईसी ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग कर रही है. इसके लिए दिल्ली में कई दौर के प्रदर्शन हो चुके हैं. सीजेपी के आंदोलन के समय तो दिल्ली में लाख पाबंदियां नजर आती हैं. लेकिन कांग्रेस के प्रदर्शन के समय ऐसी सख्ती नहीं होती, उन्हें मंजूरी भी मिल जाती है. अब पार्टी रामलीला मैदान में बड़े आंदोलन की तैयारी में है.
यह भी पढ़ें – दुर्गा पूजा तक धरना प्रदर्शन बंद करने का ऐलान, लेकिन राहुल गांधी ने बना लिया है अपना प्लान





