खबर

डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड… NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात | NDTV World Summit 2026 Day 1 Schedule PM Modi, Nikhil Kamath Gautam Singhania



नई दिल्ली:

NDTV World Summit 2026 का मंच बस 4 दिन बाद दिल्ली में सजने जा रहा है. इस समिट में भारत नहीं बल्कि कई देशों से राजनीति, कारोबार, फिल्म-संगीत सहित अलग-अलग क्षेत्रों के नामचीन लोग शामिल होंगे. एनडीटीवी के इस खास कार्यक्रम की थीम A World Between Orders’ है. जिसमें विदेशी राजनयिकों, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों, तकनीक के जानकारों और वैश्विक मामलों से जुड़े दिग्गजों की भागीदारी होगी. इसमें पीएम मोदी भी शामिल होने वाले हैं.

इस समिट के पहले दिन यानी कि 22 अक्टूबर को किन-किन मुद्दों पर बात होगी? कौन-कौन लोग बोलेंगे? आइए जानते हैं इस स्टोरी में. 

NDTV World Summit 2026: पहला दिन: 22 अक्टूबर

10 बजेः NDTV World Summit 2026 के पहले दिन की शुरुआत दिन के 10 बजे मोहिनी डे के कार्यक्रम से होगी. मोहिनी डे म्यूजिक कंपोजर हैं.  

11 बजेः आध्यात्मिक गुरु स्वामी सर्वप्रियानंद का सेशन होगा.  जिसमें AI के इस युग में चेतना और मन को समझने के विषय पर बात होगी. 

11:30 बजेः लीलावती हॉस्पिटल के  स्थायी ट्रस्टी राजीव मेहता शामिल होंगे. वो ‘स्वास्थ्य और आजीविका के माध्यम से समुदाय की सहनक्षमता का निर्माण’ विषय पर बात करेगी.

12:25 बजेः इंडिया गोल्ड काउंसिल के रिजनल CEO सचिन जैन, फोन पे के हेड ऑफ पेमेंट दीप अग्रवाल और Mashreq India के कंट्री हेड और सीईओ तुषार विक्रम वैश्विक पूंजी प्रवाह, व्यापार और भारत की डिजिटल छलांग के कॉरिडोर पर बात करेंगे. 

12:50 बजेः अवादा (Avaada) ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन विनित मित्तल विकसित भारत मिशन 2047 के लिए भारत को दिशा देने वाले ऊर्जा संबंधी निर्णय विषय पर बात करेंगे. 

1 बजेः भारत के जाने-माने उद्यमी, निवेश और पॉडकास्ट होस्ट निखिल कामथ भारत की आगे की अर्थव्यवस्था पर बात करेंगे. 

2:30 बजेः  इस सत्र में एंड्रयू एनजी शामिल होंगे, जो AI Aspire के मैनेजिंग पार्टनर, DeepLearning.AI के संस्थापक और Coursera के चेयरमैन के साथ सह-संस्थापक हैं. एंड्रयू AI स्केल: बुद्धिमत्ता आधारित अर्थव्यवस्था का निर्माण विषय पर बात करेंगे. 

2:55 बजेः इस सेशन में GE Aerospace के South Asia CEO विक्रम राय शामिल होंगे. विक्रम भारत के विकास में एयरोस्पेस क्षमता के निर्माण विषय पर अपनी बातें रखेंगे. 

3 बजेः इस सेशन में तीन विदेशी मेहमान वर्ल्ड ऑर्डर पर बात करेंगे. इस सेशन का विषय है- ‘पश्चिम, नए सिरे से: नई ट्रांसअटलांटिक व्यवस्था’.इस विषय पर बात करने के लिए एनडीटीवी के मंच पर होंगे भारत में यूरोपीय संघ के राजदूत जीन-एरिक पैकेट, भारत में ऑस्ट्रेलियाई उच्चायुक्त फिलिप ग्रीन और भारत में जर्मनी के राजदूत डॉ. जैस्पर वीक.

3:30 बजे: द इंडियन टेबल: शेफ कैसे बदल रहे हैं दुनिया के खाने का स्वाद इस विषय पर तीन अहम मेहमान बात करेंगे. जिसमें लेखक और स्तंभकार वीर सांघवी, ट्रेसिंड स्टूडियो के एग्जीक्यूटिव शेफ हिमांशु सैनी और रेस्टोरेंट एवं हॉस्पिटैलिटी उद्यमी संयुक्ता नायर होंगी. 

5:00 बजे: रेमंड ग्रुप के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर गौतम सिंघानिया इस सेशन में शामिल होंगे. वो ‘द न्यू इंडिया इंक: भारत से वैश्विक कंपनियों का निर्माण’ विषय पर बात करेंगे. 

6 बजेः वीएफएस ग्लोबल के संस्थापक और सीईओ ज़ुबिन करकारिया इस सेशन में शामिल होंगे. वो ‘वर्ल्ड विदिन रिचः फ्यूचर ऑफ ग्लोबल ट्रैवल’ विषय पर अपनी बात रखेंगे. 

8:10 बजेः NDTV वर्ल्ड समिट 2026 के पहले दिन का अंत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेशन से होगा. पीएम मोदी रात के 8 बजकर 10 मिनट पर पहुंचेंगे. वो बदलती वैश्विक व्यवस्था के बीच दुनिया पर अपनी बातें रखेंगे.

यह भी पढ़ें – क्या मशीन में भी आ सकती है जान? NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में जुटेंगे AI के दिग्गज, बताएंगे सारे राज




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button