खबर

26 साल अलास्का की बर्फ में नीले पड़ गए थे माधुरी दीक्षित के होंठ, अनिल कपूर संग शूट हुआ यह रोमांटिक गाना बना एवरग्रीन | madhuri dixit lips turned blue alaska song shoot anil kapoor evergreen romantic song



नई दिल्ली:

बॉलीवुड फिल्मों में रोमांटिक सीन्स और गानों को देखने में बहुत अच्छा लगते हैं. जो गाने और सिचुएशन के साथ बिल्कुल परफेक्ट फिट बैठते हैं. बॉलीवुड के कुछ ऐसे सीन्स हैं जो लोगों के जहन में बसे हुए हैं और कई लोग उनको अपनी लाइफ में एक बार ट्राई जरूर करना चाहते हैं. आज हम एक ऐसे ही सीन की बात करेंगे जिसमें पर्दे पर हीरोइन को बर्फीली वादियों में शिफॉन की साड़ी पहनकर रोमांस करते देखा होगा. गाने में उड़ती साड़ी, चेहरे पर एक मुस्कान और हीरो के साथ रोमांस देखने में मजा तो बहुत आता है, लेकिन इसको शूट करने के पीछे एक्टर्स पर क्या गुजरती है. इसे बारे में शायद ही कोई सोचता होगा. आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे, जिसमें बर्फीली वादियों के बीच शूट करते समय धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का बुरा होल हो गया था. 

बर्फ से ढ़के पहाड़ों के बीच शिफॉन की साड़ी पहनकर रोमांटिक गाने की शूटिंग कर रही थीं. लेकिन उस ठंड में उनकी हालत ऐसी खराब हुई थी कि उनके होंठ तक नीले पड़ने लगे थे और गाने के साथ लिपसिंक करना मुश्किल हो गया था. तो चलिए जानते हैं कौन सा है वो रोमांटिक गाना जो आज भी 90s के कपल का फेवरेट बना हुआ है. 

बर्फीली वादियो में शूट हुआ रोमांटिक गाना

हम बात कर रहे हैं 26 साल पुराने गाने की ‘किस्मत से तुम हमको मिले’, फिल्म पुकार के इस गाने को माधुरी दिक्षित और अनिल कपूर पर फिल्माया गया था. गाने की शूटिंग अलास्का के ग्लेशियर पर हुई थी, सोचिए हर तरह बर्फ के पहाड़ और उसके बीच शूट हुए रोमांटिक सीन. इस गाने में माधुरी ने हल्के रंग की शिफॉन साड़ी पहनी थी, वहीं अनिल कपूर में ठंड से बचने के लिए कई सारी जैकेट पहन रखी थीं. लेकिन माधुरी दीक्षित ने सिर्फ एक शिफॉन की साड़ी. माधुरी दीक्षित ने एक इंटरव्यू में बताया था कि इस गाने को शूट करते समय शाम हो गई थी और ठंड काफी बढ़ गई. 

यह भी पढ़ें | 52 साल पुराना लता-रफी का गाना, हीरो बना तोता और हीरोइन मैना, शशि कपूर-मुमताज के रोमांस ने गाने को बना डाला हिट

कोरियोग्राफर फराह खान माधुरी से गाने के साथ लिपसिंक करने को कह रही थीं, लेकिन ठंड की वजह से माधुरी की हालत इतनी खराब थी कि उनके होंठ हिल ही नहीं पा रहे थे. उनके होंठ नीले पड़ गए थे और वहां पर मौजूद डॉक्टर ने शूटिंग रोकने के लिए कह दिया था. जब गाने की शूटिंग दूसरे दिन हुई तो इस बार माधुरी को गर्म रखने के लिए खास इंतजाम किए गए थे. उनका सीन शूट होते ही एक आदमी उनके पास कंबल लेकर पहुंच जाता था और उन्हें गर्म रखने के लिए हीटर दिया जाता था. 

अनिल कपूर ने पहनी थीं कई जैकेट

इस गाने से जुड़ा एक खास किस्सा अनिल कपूर ने भी कपिल शर्मा के शो में शेयर किया था. उन्होंने बताया था कि वो कपड़ों की कई लेयर्स पहनकर शूटिंग करते थे. वहीं माधुरी सिर्फ एक पतली शिफॉन की साड़ी में रहती थीं. उन्होंने बताया कि माधुरी की साड़ी को उड़ाने के लिए हवा चाहिए थे, इस लिए हेलिकॉप्टर लाया गया था, इस वजह से माधुरी की परेशानियां और बढ़ गई थी. 

सोनू निगम-अनुराधा पोडवाल की आवाज में सदाबहार

फिल्म पुकार का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया था. गाना किस्मत से तुम हमको मिले हो गाने के बोल मजरूह सुल्तानपुरी और जावेद अख्तर ने लिखे थे. संगीत एआर रहमान ने तैयार किया था. इस गाने को सोनू निगम और अनुराधा पोडवाल ने अपनी आवाज से अमर कर दिया. ये गाना देखने और सुनने दोनों मे ही बेहद खूबसूरत लगता था, यही इस गाने की खासियत है कि ये आज भी लोगों को पसंद है. गाने के बोल इस प्रकार हैं-

किस्मत से तुम हमको मिले हो
कैसे छोड़ेंगे ये हाथ हम ना छोड़ेंगे
किस्मत से तुम हमको मिले हो
कैसे छोड़ेंगे ये हाथ हम ना छोड़ेंगे
फिर से बनती तकदीरों को
अरमानों की ज़ंजीरों को जानम अब ना तोड़ेंगे
किस्मत से तुम हमको मिले हो
कैसे छोड़ेंगे ये हाथ हम ना छोड़ेंगे
फिर से बनती तकदीरों को
अरमानों की ज़ंजीरों को जानम अब ना तोड़ेंगे
किस्मत से तुम हमको मिले हो
कैसे छोड़ेंगे ये हाथ हम ना छोड़ेंगे

इस फिल्म में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के अलावा नम्रता शिरोडकर, डैनी डेन्जोंगपा, ओम पुरी और शिवाजी साटम जैसे कलाकार भी नजर आए थे. देशभक्ति कहानी के बीच गाना किस्मत से तुम हमको मिले हो ने इसमें रोमांस का रंग भरा है.आज भी इस गाने के पीछे की कहानी याद दिलाती है कि पर्दे पर कुछ मिनटों का रोमांस दिखाने के लिए कलाकारों को कितनी मुश्किलों से गुजरना पड़ सकता है.
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button