खबर

वाराणसी: पटाखा बनाते समय धमाका, पूरी बिल्डिंग भरभराकर गिर पड़ी; मलबे में कई लोग दबे | varanasi-sarnath-illegal-firecracker-factory-blast-house-collapsed-many-trapped-cm-yogi-takes-cognizance



वाराणसी:

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. सारनाथ थाना क्षेत्र के सारंग तालाब इलाके में एक मकान में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया. धमाका इतना तेज था कि मकान का पूरा हिस्सा भरभराकर गिर गया. मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है.

जानकारी के मुताबिक, सारनाथ थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव के सारंग तालाब के पास एक मकान में चोरी-छुपे पटाखे बनाए जा रहे थे. गुरुवार दोपहर अचानक तेज धमाके के साथ ब्लास्ट हो गया. धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

घटना की सूचना मिलते ही सारनाथ थाने की पुलिस के साथ ही आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया. अब तक मलबे से दो लोगों को बाहर निकाला गया है, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है. अभी भी कई लोगों के दबे होने की खबर है, जिसके चलते NDRF की टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.

CM योगी ने लिया संज्ञान

हादसे को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. 

उन्होंने घायलों का समुचित उपचार कराने और परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए कहा है. साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

फिलहाल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और मलबा हटाने का काम जारी है. पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही विस्फोट के सही कारणों का पता चल पाएगा.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button