खबर

Capricorn Tarot Card Rashifal: करीबी की सच्चाई सामने आने से दुख, आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को शांति | Tarot Card 15 October 2026 Capricorn Makar Tarot Card daily future predictions


Capricorn Tarot Card Rashifal: करीबी की सच्चाई सामने आने से दुख, आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को शांति

Capricorn Aaj Ka Rashifal 15 October 2026 | Makar Tarot Card Horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Capricorn Tarot Card Horoscope 15 October 2026 Makar Tarot Card Rashifal: किसी करीबी रिश्ते की सच्चाई सामने आने से खुद को ठगा हुआ महसूस करेंगे. इस समय सामने वाले की बात पर कोई ध्यान न दे. इस रिश्ते को खत्म करने की कई कारण सामने वाला दे सकता है. इन सभी कारणों से सोच  में दुविधा उत्पन्न हो सकती है. इस स्थिति से बाहर आने के लिए आध्यात्मिक गतिविधियों में समय व्यतीत करें. उससे मन को शांति और सुकून प्राप्त होगा.अपनी सोच में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए अपनी रुचियां को पुनः जागृत करने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional

नए आए अधिकारी के पक्षपात पूर्ण रवैए की जानकारी कार्यस्थल के माहौल में परिवर्तन ला सकती है.आने वाला अधिकारी कुछ लोगों का स्थानांतरण अन्य विभाग में करने पर विचार कर सकते हैं. जिसके चलते मन में दुविधा हो सकती है. इस स्थिति में अपने विचारों में नकारात्मकता न आने दे.  सामने आने वाली परेशानी का सामना पूरी हिम्मत और साहस से करें. सही समय पर सही निर्णय लेकर  जीवन में बदलाव ला सकते हैं . 

स्वास्थ्य/Health

कुछ दिनों से कमर दर्द होने की शिकायत बनी हुई है.अपने खाने में कैल्शियम की मात्रा बढ़ा सकते हैं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

किसी नई योजना में धन राशि निवेश करने पर सोच बनी हुई है. संबंधित व्यक्ति से पूर्ण जानकारी अवश्य लें. 

रिश्ते/Relationship

पारिवारिक मामलों में जल्दबाजी ना करें. सोच समझ कर किए गए फैसले बेहतर परिणाम देंगे.

 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button