

Sagittarius Aaj Ka Rashifal 15 October 2026 | Dhanu Tarot Card Horoscope Today
Photo Credit: NDTV
Sagittarius Tarot Card Horoscope 15 October 2026 Dhanu Tarot Card Rashifal: पुराने यादों से बाहर निकले. अतीत में टूटे हुए रिश्तों को पुनः जोड़ने का प्रयास अभी सफल होता नजर नहीं आ रहा है.इस बात का असर अपने कार्यों पर न पड़ने दे.अपनी मानसिक स्थिति को सामान्य रखने का प्रयास करें. छोटी-छोटी बातों को लेकर दूसरों से उलझे नहीं. लोगों के बीच खुद को हंसी का पात्र न बनने दे. इस समय आत्मचिंतन कर अपनी गलतियों को सुधारें.
व्यवसायिक/ Professional
कार्यस्थल पर पुराने कार्यों का विश्लेषण करना पड़ सकता है.इस स्थिति में कुछ कमियां सामने आ सकती है. इन कमियों को आगे के कार्यों में रुकावट न डालने दे. उच्च अधिकारी की बातों में आकर गलत निर्णय न लें. नई नौकरी की तलाश पर जोर दे सकते हैं. व्यवसाय में साझेदार की छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज कर सकते हैं. इसके चलते कार्यों को लेकर साझेदार की लापरवाही बढ़ सकती है इस समय उसे उसकी गलतियों से रूबरू कराने की आवश्यकता महसूस कर सकते हैं. इस बात की आशा नजर आ रही है कि इस कार्य का अच्छा असर सामने वाले के व्यवहार पर पड़ सकता है.
स्वास्थ्य/Health
बालों के टूटने और झड़ने से तनाव ग्रस्त हो सकते हैं. पौष्टिक आहार भरपूर नींद और अच्छी जीवन शैली से इस समस्या को काबू किया जा सकता है.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने का प्रयास करें. व्यवसाय के साथ नौकरी पर विचार कर सकते हैं.
रिश्ते/Relationship
जीवन में आने वाले छोटे बड़े परिवर्तनों का असर रिश्तों की मधुरता पर न पड़ने दें.
पूरी स्टोरी पढ़ें





