खबर

60 साल की उम्र में वर्जिन हैं सलमान खान? करण जौहर के शो में भाईजान ने आखिर दे ही दिया जवाब! | is salman khan still a virgin at the age of 60 reveals in koffee with karan



बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चा में हैं. करण जौहर के चर्चित चैट शो ‘कॉफी विद करण’ के आखिरी सीजन में सलमान पहले गेस्ट के तौर पर नजर आएंगे. शो के नए प्रोमो में करण ने सलमान से एक ऐसा सवाल पूछ लिया, जिसका जिक्र पहले भी शो में हो चुका है. करण ने उनसे पूछा कि क्या वह अब भी वर्जिन हैं? इस पर सलमान ने कोई सीधा जवाब देने के बजाय करण को संभलकर सवाल पूछने की सलाह दे डाली.

मंगलवार को शो के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया, जिसमें सलमान खान आखिरी सीजन की शुरुआत करते नजर आ रहे हैं. प्रोमो में करण जौहर ने सलमान का स्वागत करते हुए कहा, ”एक समझदार इंसान ने कभी कहा था, ‘इट्स डन ब्रो.’ तो, मेरे आखिरी सीजन की शुरुआत करने के लिए उस शख्स से बेहतर कौन हो सकता है, जो खुद सलमान खान हैं.’ करण का यह बयान सोनम वांगचुक को लेकर सलमान के वायरल वन-लाइनर के संदर्भ में था. यह टिप्पणी जुलाई में अनियमितताओं और 2026 नीट पेपर लीक को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शनों के दौरान चर्चा में आई थी.

इसके बाद सलमान ने अपने अंदाज में कहा, ”करण के साथ कॉफी के बाद, अब यहां सलमान के साथ कॉफी.” बातचीत के दौरान करण ने अचानक सलमान से पूछा, ”क्या आप अब भी वर्जिन हैं?” इस पर सलमान ने कहा, ”कंट्रोल यार, भाई. कंट्रोल. यह पिछले सीजन जैसा नहीं है, जब तुमने हम सबको ‘कॉफी विद करण’ करने के लिए बुला लिया था.”

प्रोमो में करण ने सलमान के बदले हुए अंदाज पर भी सवाल किया और कहा, ”आप बहुत अलग लग रहे हैं. ज्यादा शांत हो गए हैं.” इस पर सलमान ने जवाब दिया, ”मैंने दूसरों को जो भी सलाह दी है, अब समय आ गया है कि मैं खुद भी उस पर अमल करूं.”

New promo of KwK final season featuring Salman Khan
by u/DragonDeninSharkTank in BollyBlindsNGossip

बातचीत आगे बढ़ी तो करण ने सलमान के उन बयानों का जिक्र किया, जिनमें उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग और पैपराजी कल्चर के बारे में बात की थी. इस पर सलमान ने मजाकिया अंदाज में कहा, ”जिसने अपने फोन में वीडियो बनाया है, अगर वह मुझे कहीं मिल गया.” हालांकि, प्रोमो में उनका यह बयान अधूरा ही छोड़ा गया है, जिससे बातचीत को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है.

‘कॉफी विद करण’ भारत के चर्चित चैट शोज में से एक है. साल 2004 में शुरू हुए इस शो में बॉलीवुड सितारों से उनकी निजी जिंदगी, रिश्तों, करियर और इंडस्ट्री से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बातचीत की जाती है. शो के रैपिड-फायर राउंड और बेबाक सवाल अक्सर सुर्खियां बटोरते रहे हैं.

ये भी पढ़ें: औरत की नजर से मर्द की खूबसूरती का बखान करता 32 साल पुराना सुपरहिट गाना, 4500 साल पुरानी भाषा से कनेक्शन, 100 साल पुराने पाकिस्तानी लोकगीत से प्रेरित

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button