मध्य प्रदेश

राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी


मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में विधायक की कार से हुए हादसे में जख्मी बाइक सवार पिता की मौत हो गई, वहीं उनका 11 साल का बेटा जख्मी हो गया. MLA ने खुद घायलों को अस्पताल पहुचाया. राजगढ़ जिले के कुरावर में शनिवार (10 अक्टूबर) सुबह विधायक अमरसिंह यादव की फॉर्च्यूनर कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र जख्मी हो गए थे.

गंभीर रूप से घायल पिता राघवेन्द्र विश्वकर्मा (42) की इलाज के दौरान भोपाल में मौत हो गई, जबकि उनके 11 साल के बेटे लक्ष्य को मामूली चोटें आईं. हादसे के बाद विधायक अमरसिंह यादव खुद दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे थे.

आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज

जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के वक्त विधायक अमर सिंह यादव अपनी गाड़ी में मौजूद थे. विधायक की गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था. पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इसके साथ ही विधायक की कार को भी जब्त कर लिया गया है.

कुरावर में अपने परिवार के साथ रहते थे मृतक राघवेंद्र

पुलिस के मुताबिक हादसे का शिकार हुए राघवेंद्र विश्वकर्मा मूल रूप से छतरपुर के रहने वाले थे. विश्वकर्मा कुरावर की न्यू मार्केट कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते थे. बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे वे अपने बेटे के साथ बाइक से सब्जी और कुछ अन्य सामान खरीदकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान हाईवे के पास सड़क पार करते समय उनकी बाइक की MLA अमरसिंह यादव की फॉर्च्यूनर कार से टक्कर हो गई.

दुर्घटना के बाद बाइक पर सवार पिता-पुत्र दोनों सड़क पर गिर गए और जख्मी हो गए. पिता राघवेंद्र के सिर में गंभीर चोटें आई थीं. हादसे के तुरंत बाद विधायक अमर सिंह यादव ने मानवता दिखाते हुए कार से उतरे और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों जख्मी को अस्पताल पहुंचाया. इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मृतक राघवेंद्र विश्वकर्मा HPCL में काम करते थे.

दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button