खबर

Capricorn Tarot Card Rashifal: समय का असर काम पर पड़ सकता है, फैसले पर मजबूती से टिके रहें | Tarot Card 07 October 2026 Capricorn Makar Tarot Card daily future predictions


Capricorn Tarot Card Rashifal: समय का असर काम पर पड़ सकता है, फैसले पर मजबूती से टिके रहें

Capricorn Aaj Ka Rashifal 04 October 2026 | Makar Tarot Card Horoscope Today

Photo credit: NDTV

Capricorn Tarot Card Horoscope 07 October 2026 Makar Tarot Card Rashifal: अपने बातों और वादों पर अडिग रहें. क्षमता से अधिक किसी से कोई वादा ना करें. किसी की कथनी और करनी का प्रभाव अपने व्यक्तिगत जीवन पर ना पड़ने दे. जीवन साथी के साथ उसके कार्यों में सहयोग करें. आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए धन कमाने के अन्य विकल्पों पर विचार कर सकते हैं. संतान की उच्च शिक्षा के लिए कुछ अच्छे संस्थानों की जानकारी लें.पारिवारिक मामलों में परिवार के अन्य सदस्यों के विचारों को शामिल करें. अपनी मनमानी न करें. बाद में गलती होने पर सारा आरोप आपके ऊपर आ सकता है. इस बात का ध्यान रखें. 

व्यवसायिक/ Professional

कुछ कार्यों को अभी शुरू करना बेहतर नहीं होगा. समय की प्रतिकूलता कार्य को प्रभावित कर सकते हैं. सही समय आने की प्रतीक्षा करें. अपने निर्णय पर दृढ़ रहे.दूसरों की बातों में आकर अपने फैसले बार-बार ना बदले. साझेदार के साथ बढ़ती गलतफहमी को व्यवसाय में नुकसान का कारण न बनने दे.व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को अलग रखें. अपनी कमजोरी को दूसरों के सामने उजागर न करें. आपकी कमियों या गलतियों का फायदा  प्रतिस्पर्धी लोग आपके खिलाफ लाभ उठाने में कर सकते हैं. 

स्वास्थ्य/Health

इस समय स्वास्थ्य बेहतर नजर आएगा. समय पर सभी आवश्यक जांच अवश्य करवाएं. 

आर्थिक स्थिति/Finance

लुभावने वादों या ज्यादा धन प्राप्ति के लालच में आकर गलत योजना में निवेश न करें. ऐसे लोग की लच्छेदार बातों में आप उलझ सकते हैं. 

रिश्ते/Relationship

पारिवारिक मामलों में सावधानी रखें. अपनी निजी बातों को किसी के साथ साझा ना करें.
 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button