खबर

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 5 मिनट ही चले थे कि सामने नजर आई 4 लेयर की बैरिकेडिंग, सड़क पर ही बैठ गया पूरा विपक्ष | india bloc mp protest against Election Commission of India gyanesh kumar rahul gandhi akhilesh yadav



नई दिल्ली:

इंडिया गठबंधन का मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के खिलाफ चुनाव आयोग के मार्च में कुल 19 विपक्षी दल के नेता शामिल हो रहे हैं.  इस प्रदर्शन में राहुल गांधी, सुप्रिया सुले, प्रियंका गांधी समेत विपक्ष के कई दिग्गज नेता शामिल हो रहे हैं. हालांकि, जैसे ही विपक्षी नेता चुनाव आयोग की तरफ बढ़े आगे सुरक्षाकर्मियों ने तगड़ा व्यवस्था कर रखा था. सड़क पर कई तर बैरिकेडिंग लगा रखी थी. जिसके कारण सभी विपक्षी नेता कुछ दूर चलने के बाद ही सड़क पर ही प्रदर्शन पर बैठ गई. विपक्ष के प्रदर्शन का वीडियो देखिए. 

संसद के मकर द्वार से चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष का मार्च हुआ शुरू. विपक्षी गठबंधन मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. 

कांग्रेस की वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी भी इस मार्च में शामिल हो रही हैं. सुप्रिया सुले के साथ वो चुनाव आयोग के खिलाफ मार्च में शामिल हो रही हैं. वीडियो 

राहुल गांधी विपक्ष के कई नेताओं के साथ चुनाव आयोग की तरफ बढ़े हैं. उनके साथ विपक्ष के कई नेता शामिल हैं. राहुल गांधी विपक्षी नेताओं को साथ लेकर चल रहे थे. 

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव के नेतृत्व में संसद भवन से आगे बढ़े थे. हालांकि, उन्हें भी कुछ दूर चलने के बाद रोक लिया गया. अखिलेश ने चुनाव आयोग पर हमला भी बोला.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button