मध्य प्रदेश

हिमाचल: CM सुक्खू का बड़ा ऐलान, एशियन गेम्स स्वर्ण विजेता खिलाड़ियों को मिलेंगे 1-1 करोड़


एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर देश और हिमाचल का नाम रोशन करने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा सहित प्रदेश की अन्य खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात की. वहीं इस मुलाकात के बाद सीएम सुक्खू ने ऐलान किया है गोल्ड मेडल जीतने वाले हिमाचल के खिलोड़ियों को उनकी सरकार एक-एक करोड़ रुपये की इनाम राशि देगी.

दरअसल, मुलाकात के दौरान खिलाड़ियों ने सरकार द्वारा घोषित 33 लाख रुपये की इनामी राशि को बढ़ाकर एक करोड़ रुपये करने और डीएसपी रैंक की नौकरी देने की मांग रखी थी.

मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद भारतीय कबड्डी टीम की कप्तान पुष्पा राणा ने कहा कि उनकी प्रमुख मांग इनामी राशि को एक करोड़ रुपये किए जाने की थी. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें: हिमाचल में 10 हजार शिक्षकों की भर्ती, अगले 6 माह में 4 हजार और होंगे नियुक्त

मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

वहीं इस मुलाकात को लेकर सीएम सुक्खू ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतकर हिमाचल का नाम रोशन करने वाली हमारी बेटियों में पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर से आत्मीय मुलाकात हुई. पारंपरिक हिमाचली टोपी और शाल भेंट कर उनका सम्मान किया और इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी.”

सीएम ने किया एक-एक करोड़ देने का ऐलान

उन्होंने आगे लिखा, “बेटियों की मेहनत और सफलता पर हर हिमाचलवासी का सिर गर्व से ऊंचा है. प्रदेश सरकार जल्द ही इनके सम्मान में समारोह आयोजित कर तीनों खिलाड़ियों को एक-एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि देगी और सरकारी सेवा में समायोजित करेगी. पुलिस विभाग में नौकरी न चाहने वाली खिलाड़ियों को खेल विभाग में नियुक्ति दी जाएगी. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देंगे. सीएम ने कहा कि बेटियां यूं ही आगे बढ़ती रहें, नए मुकाम हासिल करें और हिमाचल का मान बढ़ाती रहें. मेरी ढेरों शुभकामनाएं.

पुष्पा राणा ने की नशे से दूर रहने की अपील

इस अवसर पर पुष्पा राणा ने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को अपनाने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि खेल न केवल बेहतर भविष्य का रास्ता बनाते हैं, बल्कि युवाओं को स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर भी प्रेरित करते हैं.

इन बेटियों ने जीता गोल्ड

गौरतलब है कि एशियन गेम्स में भारत की स्वर्णिम जीत में हिमाचल की बेटियों पुष्पा राणा, रितु नेगी, ज्योति ठाकुर और भावना ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई थी. खिलाड़ियों ने कहा कि प्रदेश सरकार का सहयोग उन्हें आगे भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा.

ये भी पढ़ें: ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम सफल, नरेश चौहान बोले- ‘दिवाली जैसा जश्न मनाया’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button