खबर

किस विटामिन की कमी से गला सूखता है? बिना सप्लीमेंट्स ऐसे करें पूर्ति | which vitamin deficiency causes dry throat kis vitamin ki kami se gala sukhta hai 



बदलते मौसम में गला सूखने की परेशानी काफी ज्यादा आम होती है. इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं, जिसमें कम पानी पीना, लंबे समय तक बातचीत करना, मुंह खोलकर सोना इत्यादि. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन कारणों के अलावा शरीर में कुछ विटामिन की कमी के कारण भी गला सूखने लगता है. सीके बिड़ला हॉस्पिटल के असोशिएट डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन डॉ. तुषार तयाल का कहना है कि गले या मुंह का सूखापन कई कारणों से हो सकता है और सिर्फ इस एक लक्षण के आधार पर विटामिन सप्लीमेंट शुरू करना उचित नहीं है. यहां जानते हैं किन विटामिन की वजह से गला सूख सकता है और कब डॉक्टर सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं-

किस विटामिन की कमी से गला सूखता है?

विटामिन ए की कमी 

डॉ. तयाल कहते हैं कि शरीर में विटामिन ए की कमी से गला सूख सकता है. दरअसल, इसकी कमी के कारण शरीर की श्लेष्म झिल्लियों में सूखापन और बदलाव पैदा हो सकता है. हालांकि, अगर आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं और विटामिन ए की कमी के कोई अन्य लक्षण नहीं दिख रहे हैं, तो इसका सप्लीमेंट्स लेने की जरूरत नहीं होती है. लेकिन अगर गंभीर विटामिन ए की कमी हो गई है, जिसमें गला सूखने के साथ-साथ आंखों का सूखापन, रात में कम दिखाई देना और स्किन के रंगों में बदलाव दिख रहे हैं, तो डॉक्टर इस स्थिति में सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दे सकते हैं. ध्यान रखें कि बिना डॉक्टर की सलाह के सप्लीमेंट्स बिल्कुल भी न करें.

बी कॉम्प्लेक्स

विटामिन ए के अलावा बी-कॉम्प्लेक्स की वजह से भी गले में सूखापन फील हो सकता है. इसलिए अगर आपको बार-बार गले में सूखापन फील हो रहा है, तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

किन-किन कारणों से गला सूख सकता है?

विटामिन ए और बी कॉम्प्लेक्स के अलावा कुछ अन्य कारणों से भी गला सूख सकता है, जिसमें शरीर में पानी की कमी, बुखार आना जैसे कारण हो सकते हैं. इसके अलावा कुछ अन्य कारण हैं, जैसे-

नाक बंद होना : अक्सर नाक बंद होने पर लोग रात में मुंह खोलकर सोते हैं, जिसकी वजह से गला सूख सकता है. एलर्जी, खर्राटे और लगातार मुंह से सांस लेने की आदत इस समस्या को बढ़ा सकती है.

कुछ दवाएं भी हैं जिम्मेदार : डॉ. तयाल बताते हैं कि गले में सूखापन का जिम्मेदार कुछ दवाएं भी हो सकती हैं. इसमें कुछ एंटीहिस्टामिन, एंटीडिप्रेसेंट, दर्द की दवाएं और अन्य दवाओं शामिल हैं. इसलिए अगर किसी नई दवा के बाद समस्या शुरू हुई है, तो दवा अपने आप बंद करने के बजाय डॉक्टर की सलाह जरूर लें. 

बिना सप्लीमेंट के विटामिन कैसे पूरे करें?

अगर आपको विटामिन ए की कमी के कारण गले में सूखापन जैसा फील हो रहा है, तो इसकी पूर्ति के लिए आप गाजर, शकरकंद, पालक, मेथी जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां और अन्य पीले-नारंगी रंग के फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं. इसके अलावा दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स से भी गले में सूखेपन की परेशानी को दूर किया जा सकता है. 

बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन के लिए साबुत अनाज, दालें, बीन्स, दूध, दही, अंडे, मांस और मछली जैसे खाद्य पदार्थ उपयोगी हो सकते हैं, व्यक्ति के आहार के अनुसार. संतुलित भोजन किसी एक ‘सुपरफूड’ पर निर्भर रहने से बेहतर है.

ये भी पढ़ें – सर्दियों में गला क्यों सूखता है, गला सूखना कौन सी बीमारी के लक्षण हैं | गले को तुरंत कैसे ठीक करें?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button