

लखनऊ:
उत्तर प्रदेश में कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़े बदलाव के आसार है. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को उनके पद से हटाया जा सकता है. कांग्रेस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अध्यक्ष के साथ कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा चल रही है. यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम की मर्जी के मुताबिक यूपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस में शीर्ष स्तर पर मंथन जारी है. अजय राय लंबे समय से यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष हैं. अब चर्चा है कि उनकी जगह पर विधायक आराधना मिश्रा को प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है. साथ ही एक ओबीसी और एक मुस्लिम कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाए जा सकते हैं. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अजय राय को पार्टी केंद्रीय स्तर पर कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है.
यूपी कांग्रेस प्रभारी ने की है अजय राय को हटाने की मांग
यूपी कांग्रेस के नए प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने पार्टी आलाकमान से अजय राय को हटाने की मांग की थी. कल राहुल गांधी की अजय राय से मुलाक़ात भी हुई थी. कांग्रेस चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में ब्राह्मणों को आकर्षण करने की भूमिका में आने जा रही है. उत्तर प्रदेश मे कांग्रेस अनुराधा मिश्रा को आगे कर कर ब्राह्मण पॉलिटिक्स को आगे बढ़ाएगी.
कौन हैं अनुराधा मिश्रा, जिन्हें कांग्रेस यूपी में बना सकती है अध्यक्ष
अनुराधा मिश्रा कांग्रेस के कद्दावर नेता प्रमोद मिश्रा की बेटी हैं. वो अभी प्रतापगढ़ की रामपुर खास सीट से विधायक हैं. प्रमोद मिश्रा की गिनती गांधी परिवार के बेहद करीब नेताओं में होती है. उनकी बेटी अनुराधा मोना मिश्रा पिता की राजनैतिक विरासत को आगे बढ़ा रही है. अब चुनाव से पहले अनुराधा को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चा चल रही है.
यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन में है. लेकिन बीते कुछ दिनों में अजय राय की बेबाक बयानबाजी के कारण कई बार पार्टी को थोड़ा-बहुत असहज होना पड़ा था. ऐसे में अब चुनाव से पहले अजय राय को साइड कर अनुराधा मोना मिश्रा को कमान दिए जाने की चर्चा है.
मालूम हो कि यूपी से पहले पंजाब में भी कांग्रेस के संगठन में फेरबदल होना तय है. क्योंकि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. पार्टी अब नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया में जुटी है और सूत्रों के मुताबिक अगले 24 से 48 घंटे में नए नाम का ऐलान किया जा सकता है.
यह भी पढे़ं – इंदर सिंगला, परगट सिंह, रंधावा… राजा वडिंग के बाद कौन होंगे पंजाब कांग्रेस के कप्तान?





