खबर

UP: शाहजहांपुर में मंदिर के अंदर 2 साधुओं की हत्या, मौके पर ही जला दिया; धुआं उठने पर पहुंचे गांव के लोग | Shahjahanpur temple Sadhus murder burned inside smoke rise villagers arrived


UP: शाहजहांपुर में मंदिर के अंदर 2 साधुओं की हत्या, मौके पर ही जला दिया; धुआं उठने पर पहुंचे गांव के लोग

शाहजहांपुर के खुदागंज में 2 साधुओं की हत्या (Photo: NDTV)

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में शिव मंदिर के अंदर दो साधुओं की हत्या कर दी गई. इसके बाद मंदिर में ही लकड़ी की चिता बनाकर शवों को जला दिया गया. गुरुवार सुबह 7 बजे जब गांव के लोगों ने मंदिर से धुआं उठते देखा, तो मौके पर देखने पहुंचे. गांव वालों के पहुंचने पर एक साधु का शव जल रहा था, जबकि दूसरे का शव जलकर कंकाल बन चुका था. दोनों शव एक-दूसरे से 10 मीटर दूर पड़े थे. वारदात जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर खुदागंज की है. साधुओं की पहचान गोपाल दास और बिहारी दास के रूप में हुई है. दोनों खुदागंज के सूथा गांव स्थित मंदिर में रहते थे.

Latest and Breaking News on NDTV




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button