खबर

संजय लीला भंसाली की लव एंड वार ने रिलीज से पहले मारी ट्रिपल सेंचुरी, पोस्टर के दम पर ही करोड़ों कमा ले गए देवदास के डायरेक्टर | Sanjay Leela Bhansali Love & War hits triple century before release theatrical rights sold for 300 crore



नई दिल्ली:

संजय लीला भंसाली एक बार फिर से अपनी फिल्म ‘लव एंड वॉर’ लेकर आ रहे हैं, जिसे 2027 में रिलीज करने का प्लान है. इस फिल्म में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और विक्की कौशल की तिकड़ी पहली बार एक साथ बडे पर्दे पर नजर आने वाली है. इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंताजर कर रहे हैं. फैंस के बीच इसको लेकर के काफी ज्यादा एक्साइटमेंट है. 

अब इस फिल्म को लेकर के एक बड़ा अपडेट सामने आया है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक इस फिल्म की रिलीज के पहले ही इसके थिएट्रिकल राइट्स को 300 करोड़ रुपए में बेच दिया गया है. इन राइट्स को खरीदने के लिए काफी समय से कंपनियों के साथ बातचीत चल रही थी. 

पेन मरुधर ने खरीदे राइट्स 

फिल्म ‘लव एंड वॉर’ के राइट्स खरीदने की रेस में जियो स्टूडियोज, अनिल थडानी, धर्मा प्रोडक्शंस और पेन मरुधर जैसे बड़े नाम शामिल थे. लेकिन ये बाजी पेन मरुधर ने जीत ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 2027 में बड़े पर्दे पर रिलीज करने की तैयारी है. 

रणबीर, आलिया और विक्की पर है भरोसा

बता दें कि फिल्म में आलिया, रणबीर और विक्की कौशल की तिकड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आएगी. एक साथ ये तीनों धुरंधर और संजय लीला भंसाली की फिल्म पर लोगों को काफी भरोसा है. उन्हें यकीन है कि ये फिल्म ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी. इसी वजह से फिल्म के राइट्स खरीदने के लिए कई बड़ी कंपनियों के बीच भिडंत हो रही थी. लेकिन भंसाली को पेन मरुधर ने सबसे अच्छी डील मिली. 

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर और विक्की कौशल की लव एंड वॉर को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक, यूजर बोले- असली लव एंड वार तब शुरू होगा जब कैटरीना…

फरवरी 2027 में रिलीज होगी फिल्म 

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म लव एंड वार 21 जनवरी 2027 को थिएटर में रिलीज होने वाली है. हालांकि रणबीर और आलिया इसके पहले फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक साथ काम कर चुके हैं. लेकिन इस फिल्म में विक्की कौशल, आलिया और रणबीर एक साथ पहली बार नजर आएंगे. इस फिल्म से रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल जैसे तीन दमदार कलाकार एक साथ आ रहे हैं. ऐसे में फैंस को बड़े पर्दे पर एक और शानदार फिल्म देखने का का इंतजार है. फिल्म के बारे में लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक कहा जा रहा है कि फिल्म में विक्की कौशल और रणबीर कपूर आमने-सामने होंगे. 







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button