

नई दिल्ली:
अंजली अरोड़ा की माइथोलॉजिकल हिंदी ड्रामा फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ 25 सितंबर 2026 को रिलीज हुई. पहले तो फिल्म में अंजली अरोड़ा के सीता के किरदार को लेकर चर्चा में थी. अब फिल्म के सीन इसे खूब चर्चा दिला रहे हैं. अब फिल्म का अशोक वाटिका का एक सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. ये वो सीन है जब रावण अशोक वाटिका में सीता से मिलने आता है. इस सीन में राणव को कुछ यूं दिखाया कि लोग इसे हजम नहीं कर पाए.
रावण को देख पब्लिक हुई हैरान
अशोक वाटिका में सीता मां बैठी थीं. इतने में वहां रावण की एंट्री होती है. रजनीश दुग्गल के लुक में कोई कमी हनीं लेकिन जिस तरह उनके वो दस सिर दिखाए गए वो लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आया. एक शख्स ने वीडियो शेयर करते हुए कमेंट किया, ये किस तरह का रावण है? एक ने लिखा, हे भगवान, इन्हें जरा भी शर्म नहीं आई क्या? एक ने कमेंट किया, उनके दिमाग में तो वो मास्टरपीस बना रहे थे. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, कंट्रोल सी और कंट्रोल वी वाला रावण. एक ने कहा, इस रावण को मार कर किसे अपने हाथ गंदे करने हैं.
Bhai ye kaisa Ravan hai 😭😭😭 #Ramayana pic.twitter.com/Vt8lCnE9h2
— 🔸AV✴️ (@FuriousNovaAV) September 29, 2026
इससे पहले चश्मा देख लोगों ने किए थे सवाल
रावण वाले इस सीन से पहले एक और सीन वालयल हुआ था. इसमें सुग्रीव के किरदार चश्मा पहने नजर आया था. इसे बारीकी से देखने वालों ने पॉइंट आउट किया और इसके बाद सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई थी. लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे थे कि चश्मा वाकई पहना हुआ है उन्हें गलत फहमी हो रही है.
Treta yug me bhi chashma lagate the 😭 pic.twitter.com/vWsX0L9QJA
— dk (@thefilmyyguyy) September 24, 2026





