खबर

रूस में मिली दीपिका पादुकोण की हमशक्ल, चेहरा, हाइट, पर्सनैलिटी सब सेम टू सेम, डिंपल पर आया फैंस का दिल, बोले- ये तो धोखा है | Deepika Padukone Lookalike Found in Russia Same Face Height and Personality Fans Fall for Her Dimples Say This Is Unbelievable


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और रूसी सुपरमॉडल इरीना शायक को आपने अलग-अलग मौकों पर देखा होगा, लेकिन जब दोनों की तस्वीरें एक साथ सामने आती हैं तो चेहरे की समानता चर्चा का विषय बन जाती है. दोनों के चेहरे का शेप, मुस्कान, डिंपल और हाई चीकबोन्स कई लोगों को एक जैसे लगते हैं. इसी वजह से सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स पर इरीना को कई बार दीपिका की इंटरनेशनल हमशक्ल कहा गया है. दिलचस्प बात यह है कि दोनों की पर्सनैलिटी और करियर भले ही अलग हों, लेकिन कैमरे के सामने कुछ एंगल्स में दोनों की तस्वीरें देखकर फैंस जरूर कंफ्यूज हो जाते हैं.

तस्वीरें देखकर लोगों को याद आती हैं दीपिका

Latest and Breaking News on NDTV

दीपिका पादुकोण और इरीना शायक की समानता कोई नई चर्चा नहीं है. सालों से इंटरनेट पर दोनों की तस्वीरें शेयर होती रही हैं और कई एंटरटेनमेंट पोर्टल्स ने भी इरीना को दीपिका की लुकअलाइक बताया है. खासतौर पर दोनों की मुस्कान, चेहरे की बनावट और डिंपल लोगों का ध्यान खींचते हैं. कुछ तस्वीरों में दोनों का एक्सप्रेशन भी इतना मिलता-जुलता दिखाई देता है कि पहली नजर में समानता महसूस होती है. हालांकि, दोनों के चेहरे बिल्कुल एक जैसे हैं, ऐसा कहना व्यक्तिगत नजरिए की बात है.

कौन हैं इरीना शायक?

Latest and Breaking News on NDTV

इरीना शायक का पूरा नाम इरीना वालेरिवेना शायक्लिसलामोवा है. उनका जन्म 6 जनवरी 1986 को रूस के यमांझेलिंस्क में हुआ था. मॉडलिंग की दुनिया में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाई और 2011 में ‘Sports Illustrated Swimsuit Issue’ के कवर पर आने वाली पहली रूसी मॉडल बनीं.

Latest and Breaking News on NDTV

उनके करियर में कई बड़े फैशन ब्रांड्स और मैगजीन कवर शामिल रहे हैं. इरीना ने मॉडलिंग के अलावा एक्टिंग में भी हाथ आजमाया. 2014 में वह ड्वेन जॉनसन स्टारर फिल्म ‘Hercules’ में मेगारा के किरदार में नजर आई थीं. उस समय उन्होंने ब्रिटिश वोग से बातचीत में बताया था कि फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन उनके लिए काफी महत्वपूर्ण था.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो से ब्रैडली कूपर तक चर्चा में रही निजी जिंदगी

इरीना शायक की प्रोफेशनल लाइफ के साथ उनकी निजी जिंदगी भी लगातार सुर्खियों में रही है. उनका नाम फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ जुड़ा और दोनों करीब 2010 से 2015 तक रिलेशनशिप में रहे. इसके बाद वह अभिनेता ब्रैडली कूपर के साथ रिश्ते में रहीं. दोनों की एक बेटी है. 

दिलचस्प बात यह है कि इरीना की पहचान सिर्फ किसी सेलिब्रिटी की पार्टनर के तौर पर नहीं, बल्कि एक सफल इंटरनेशनल मॉडल के रूप में बनी है. वहीं दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है. दोनों के करियर और बैकग्राउंड पूरी तरह अलग हैं, लेकिन चेहरे की कथित समानता ने उन्हें इंटरनेट की चर्चित सेलिब्रिटी लुकअलाइक जोड़ियों में जरूर शामिल कर दिया है.

यह भी पढ़ें: रितेश पांडे का वो गाना जिसका खेसारी-पवन और निरहुआ भी नहीं कर पाए मुकाबला, सिर्फ ‘दो शब्द’ से हुआ सुपरहिट, यूट्यूब पर मिले 1 अरब से ज्यादा व्यूज







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button