

नई दिल्ली:
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे पर मंगलवार को सरकार पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने युवाओं, खासकर Gen-Z महिलाओं से बड़ी संख्या में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि यह ‘बहरी’ सरकार सिर्फ दबाव में ही सुनेगी. सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में राहुल गांधी ने उस सिस्टम को पूरी तरह बदलने की मांग की, जिसके बारे में उनका आरोप है कि वह ‘पीड़ित को ही दोषी ठहराता है और अपराधी को बचाता है.’
‘मैं साथ खड़ा हूं…’
राहुल ने महिलाओं की सुरक्षा की मांग को लेकर छात्रों और युवाओं के हालिया विरोध प्रदर्शनों का जिक्र किया और युवा महिलाओं, खासकर Gen-Z से इन प्रदर्शनों में शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा, “यह सरकार आपकी तकलीफ के प्रति बहरी है और दबाव में आने पर ही आपकी बात सुनेगी. शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन एक लोकतांत्रिक अधिकार है और मैं ऐसे अपराधों के खिलाफ प्रोटेस्ट करने वालों के साथ खड़ा हूं.
Stop punishing women for the crimes committed against them.
Across our country, women are afraid to walk the streets, afraid of being harassed, afraid of being raped. And the government’s answer: stay at home.
This is patriarchy at work: a system that blames the victim and… pic.twitter.com/f3lgqB3wQs
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 29, 2026
ये भी पढ़ें: दिल्ली में झुग्गी-बस्ती पहुंचे राहुल गांधी ने SIR पर लगाया SDM को फोन, बोले- ‘मैं आपको दूसरे तरीके से देखूंगा’
साउथ दिल्ली के एक पार्क में 17 साल की लड़की के साथ हुए रेप की घटना का जिक्र करते हुए, राहुल ने उन सुझावों की आलोचना की, जिनमें कहा जाता है कि ऐसी घटनाओं के बाद महिलाओं को रात में सार्वजनिक जगहों पर जाने से बचना चाहिए.
राहुल ने बिहार, उत्तर प्रदेश और पंजाब में यौन हिंसा की घटनाओं का भी हवाला दिया. उन्होंने कहा कि महिलाओं की जिंदगी को प्रतिबंधित करना गलत रिएक्शन था. इसके बजाय ऐसे अपराध करने वालों या उन्हें स्वीकार करने वालों की मानसिकता में बदलाव की जरूरत है.
राहुल गांधी ने कहा, “महिलाओं को परेशान करना बंद करो. उन्हें अकेला छोड़ दो. जो लोग अपराध कर रहे हैं उन्हें दंडित करना शुरू करो.”
ये भी पढ़ें: ‘ज्ञानेश कुमार को सजा मिलेगी, आज नहीं तो कल’, राहुल गांधी का बड़ा हमला





