

Viral Video: कॉर्पोरेट लॉयर की जिंदगी छोड़कर मनाली के बीचों-बीच आउटडोर शेफ बनने का फैसला करने वाली नयनतारा चौहान अब 2 महीने के लिए लद्दाख के गांव में शिफ्ट हो गई हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो अपलोड करके उन्होंने ना सिर्फ इसकी पुष्टि की है, बल्कि वहां रहने करने का अपना पहला एक्सपीरियंस भी शेयर किया है.
‘मेरा एक्सपीरियंस बिल्कुल अलग था’
नयनतारा कहती हैं, ‘जब लोग सुनते हैं कि मैं दो महीने के लिए लद्दाख आई हूं तो कहते हैं कि मेरी लाइफ सेट है, जिंदगी हो तो ऐसी. लेकिन मेरा एक्सपीरियंस बिल्कुल अलग था. यहां ड्राई टॉयलेट होते हैं, जिसके लिए कंफर्टेबल होने में मुझे 1 हफ्ते का समय लगा. यहां टॉयलेट के पानी के बजाय पेपर और मिट्टी का यूज करना पड़ता है. जब तक मैंने इसे यूज नहीं किया तब तक मुझे समझ नहीं आया कि ये कितना सही है. शहर में हम एक फ्लश करके टॉयलेट में कितना पानी वेस्ट कर रहे हैं, ये मैंने यहां आकर समझा.’
‘नदी से सीधे घर में पानी की सप्लाई’
नयनतारा ने बताया, ‘लद्दाख के जिस गांव में मैं रह रही हूं वहां पानी की सप्लाई बगल में बह रही नदी पर डिपेंडेंट हैं. ग्लेशियर के पिघलने की स्पीड के हिसाब से नदी में पानी का लेवल कम ज्यादा होता रहता है. जब पानी का फ्लो ज्यादा रहता है तो आसानी से घर में सप्लाई हो जाती है, लेकिन जब ये कम होता है लोग मिलकर पानी का रास्ता बनाते हैं और रबड़ पाइप व मोटर के जरिए पानी को घर तक लेकर आते हैं.’
‘यहां पिज्जा-बर्गर जैसी चीजें नहीं मिलतीं’
नयनतारा के मुताबिक, वे लेह के साबु गांव में अपने एक दोस्त के घर पर रह रही हैं, जिसके रेंट के बारे में उन्हें नहीं बताया गया है. शाम की चाय इस ठंडी हवा में एक अलग ही सुकून देती है. यहां आसपास पिज्जा-बर्गर कुछ नहीं मिलता, लेकिन ताजा सब्जियां आसानी से मिल जाती हैं. यहां का रहन-सहन और खानपान बहुत सिंपल है. लोग एक दूसरे से मिलते हैं, उनका हालचाल पूछते हैं, बातें करते हैं, पार्टियां करते हैं. शहरों में ये सब आजकल होने लगा है. लेकिन ये गांव मुझे बहुत पसंद आया है. देखते ही देखते करीब 2 महीने बीत गए हैं और मेरा मन यहीं बसने का करने लगा है.
यहां देखें पूरा वीडियो:-
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
नयनतारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुल 28 वीडियोज के जरिए अपना लद्दाख एक्सपीरियंस दुनिया को बताया है. ये सभी वीडियोज इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हैं, जिन पर कुल व्यूज मिलियंस में जा चुके हैं. इन वीडियोज को देखने के लिए अलग-अलग रिएक्शन्स दे रहे हैं:-
एक यूजर ने लिखा, ‘तुम बहुत लोगों की सपनों वाली जिंदगी जी रही हो.’
दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये किसी जगह के बारे में अच्छी और बुरी दोनों चीजें समझने का सबसे अच्छा तरीका है.’
तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अब उस गांव में काफी कुछ मिलने लगा है. पहले यह सभी भी मुश्किल से मिलता था.’
चौथे यूजर ने पूछा कि वहां की सर्दियां को खतरनाक होंगी? तो नयनतारा ने बताया कि वो सितंबर तक ही यहां पर हैं लेकिन दोबारा मौका मिला तो वो सर्दियों में फिर से यहां आना चाहेंगी. क्योंकि यहां कभी न भूलाई जाने वाली यादें बनती हैं.
यह भी पढ़ें:- वंदे भारत एक्सप्रेस में नोटों से भरा बैग भूला बुजुर्ग यात्री, फिर भारतीय रेलवे स्टाफ ने जो किया उसने जीता दिल
यह भी पढ़ें:- एक साथ पूरा गांव बेचने निकले किसान, कहा- जो खरीदना चाहे, आगे आए…





