खबर

How to Get Rid of Rats: चूहों-छछूंदर से हैं परेशान? घर में रखी ये 5 चीजें हैं रामबाण, गंध मिलते ही बदल देंगे रास्ता | chachundar and rats kaise bhagaye ghar se natural home remedies to get rid of shrews



बरसात और मौसम बदलने के साथ घर में चूहों और छछूंदरों की आवाजाही बढ़ सकती है. स्टोर रूम, रसोई, मचान, अलमारी और पलंग के नीचे इन्हें छिपने के लिए सुरक्षित जगह मिल जाती है. चूहे अनाज, कपड़ों और घर में रखी दूसरी चीजों को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जबकि छछूंदर की तेज गंध भी परेशानी का कारण बन सकती है. ऐसे में कई लोग इन्हें भगाने के लिए जहरीले पदार्थ या तेज केमिकल का इस्तेमाल करते हैं. हालांकि एक्सपर्ट के मुताबिक सबसे पहले घर की साफ-सफाई करने और इनके आने-जाने के रास्ते बंद करने पर ध्यान देना चाहिए. कुछ घरेलू चीजों की तेज गंध को भी लोग इन्हें दूर रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं.

पुदीने की खुशबू से दूर रखने की करें कोशिश

पुदीना या पेपरमिंट की तेज खुशबू को चूहों के लिए अप्रिय माना जाता है. इसके लिए कॉटन बॉल पर थोड़ी मात्रा में पेपरमिंट ऑयल डालकर उन जगहों पर रखा जा सकता है जहां चूहों की आवाजाही दिखती है. इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें और समय-समय पर बदलें.

काली मिर्च और मिर्च का करें इस्तेमाल

लाल मिर्च या काली मिर्च की तेज गंध वाली चीजों को भी लोग चूहों को दूर रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं. हालांकि मिर्च का पाउडर हवा में फैलने पर आंखों और सांस के लिए परेशानी पैदा कर सकता है. इसलिए इसे घर के खुले हिस्सों में बिखेरने के बजााय सफाई और सीलिंग पर ज्यादा ध्यान देना बेहतर है.

ये भी पढ़ें- फिटकरी से दांत कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानिए दांतों पर जमा पीला प्लाक साफ करने का आसान तरीका

कपूर और फिनाइल से रहें सावधान

कपूर या फिनाइल की तेज गंध के कारण इन्हें चूहों से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन फिनाइल की गोलियां और दूसरे रासायनिक पदार्थ बच्चों तथा पालतू जानवरों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. इसलिए इन्हें खाने-पीने की चीजों के पाास बिल्कुल न रखें.

लहसुन-प्याज और तेजपत्ता भी आजमाते हैं लोग

लहसुन, प्याज और तेजपत्ते की गंध को भी चूहों को दूर रखने के घरेलू उपायों में शामिल किया जाता है. इन्हें उन जगहों के पास रखा जा सकता है जहां चूहों की आवाजाही दिखाई देती है. लेकिन सड़ने वाले प्याज-लहसुन को समय पर हटानाा जरूरी है, वरना घर में दूसरी तरह की दुर्गंध और कीड़े बढ़ सकते हैं.

सबसे जरूरी है घर में एंट्री बंद करना

एक्सपर्ट के अनुसार, चूहों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका उनके आने और छिपने की जगह को खत्म करना है. दीवारों की दरारें, दरवाजे के नीचे की खाली जगह और पाइप या नालियों के आसपास बने छेद बंद करें. खाना हमेशा बंद डिब्बों में रखें, कूड़ेदान ढककर रखें और रातभर गंदे बर्तन न छोड़ें. अगर चूहों की संख्या ज्यादा हो या घर में लगातार उनका प्रकोप बना रहे, तो सुरक्षित और मानवीय तरीके से विशेषज्ञ की मदद लेना बेहतरर है.

ये भी पढ़ें- 118 से 84 Kg, इस व्यक्ति ने 6 महीने में 34 किलो वजन कैसे कम किया, एक्सपर्ट से जानिए





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button