खबर

किचन के गंदे मैले चिपचिपे कपड़े कैसे साफ करें? अपनाएं ये 3 हैक्स, मिनटों में जिद्दी दाग का होगा खात्मा | how to remove stains from kitchen cloth kitchen ke kapde kaise saaf karen



Kitchen Cloth Stain Remove : किचन में इस्तेमाल होने वाले कपड़े जैसे- पोछा, डिश क्लॉश या गैस साफ करने वाले कपड़े काम के दौरान धीरे-धीरे काले और मैले पड़ने लगते हैं. तेल, मसाले, धूल और नमी के कारण इनमें जिद्दी दाग जम जाते हैं, जो काफी नॉर्मल है. लेकिन मुसीबत आती है, जब इन जिद्दी दाग को साफ करना होता है. क्योंकि इन्हें सामान्य धुलाई से साफ नहीं किया जा सकता है. ऐसे में हम आपको कुछ हैक्स बताने जा रहे हैं, जिससे आप इन जिद्दी दाग को मिनटों में साफ कर सकते हैं. यहां जानते हैं किचन के मैले कपड़ों को साफ करने का आसान सा तरीका-

1. बेकिंग सोडा और नींबू का कमाल

बेकिंग सोडा एक नैचुरल क्लीनर की तरह काम करता है. वहीं, नींबू में मौजूद एसिड दागों को ढीला करने में मदद करता है. इससे कीचन के मैले कपड़े गहराई से साफ होंगे. 

कैसे इस्तेमाल करें?

  • एक बाल्टी गर्म पानी लें.
  • उसमें 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा और एक नींबू का रस मिलाएं.
  • कपड़े को इस घोल में 30 से 40 मिनट तक भिगोकर रखें.
  • इसके बाद हल्के हाथों से रगड़ें और सामान्य डिटर्जेंट से धो लें.

यह तरीका कालेपन और बदबू दोनों को कम करने में मदद करता है.

2. सफेद सिरका से करें डीप क्लीनिंग

सफेद सिरका कपड़ों पर जमा चिकनाई और बैक्टीरिया को हटाने में प्रभावी माना जाता है. किचन के कपड़ों में लगे जिद्दी दाग को हटाने के लिए ये काफी असरदार हो सकता है-

कैसे इस्तेमाल करें?

  • एक लीटर गर्म पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाएं.
  • कपड़े को 1 घंटे तक इसमें भिगोकर रखें.
  • फिर ब्रश की मदद से दाग वाली जगह को हल्के से साफ करें.
  • अंत में साफ पानी से धोकर धूप में सुखाएं.

यह हैक खासतौर पर तेल और मसाले के दागों पर अच्छा असर दिखाता है.

3. नमक और डिटर्जेंट का घोल

अगर कपड़ा बहुत ज्यादा काला हो गया है तो नमक का इस्तेमाल फायदेमंद हो सकता है. नमक जमे हुए मैल को ढीला करने में मदद करता है.

कैसे इस्तेमाल करें?

  • एक टब में गर्म पानी भरें.
  • उसमें 2 बड़े चम्मच नमक और थोड़ा डिटर्जेंट मिलाएं.
  • कपड़े को 20-30 मिनट तक भिगोएं.
  • फिर अच्छी तरह रगड़कर धो लें.

इससे पुराने और जिद्दी दाग काफी हद तक हल्के हो सकते हैं.

इन 3 आसान घरेलू हैक्स की मदद से आप किचन के मैले और काले पड़े कपड़ों को साफ कर सकते हैं. नियमित सफाई और सही देखभाल से ये कपड़े लंबे समय तक साफ और उपयोगी बने रहेंगे.

ये भी पढ़ें – किचन के बदबूदार और चिपचिपे कपड़ों को कैसे साफ करें? इन 5 देसी जुगाड़ से चिकने, मैले और गंदे कपड़े मिनटों में चमकेंगे





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button