खबर

Capricorn Tarot Card Rashifal: दूसरों पर अधिक निर्भरता से बचें, कार्यस्थल पर रखें विनम्र व्यवहार | Tarot Card 27 September 2026 Capricorn Makar Tarot Card daily future predictions


Capricorn Tarot Card Rashifal: दूसरों पर अधिक निर्भरता से बचें, कार्यस्थल पर रखें विनम्र व्यवहार

Capricorn Aaj Ka Rashifal 27 September 2026 | Makar Tarot Card Horoscope Today

Photo Credit: NDTV

Capricorn Tarot Card Horoscope 27 September 2026 Makar Tarot Card Rashifal: अपने अहंकारी स्वभाव के चलते आस पड़ोस के लोगों से विवाद हो सकता है.आपके गुस्सैल स्वभाव का असर बच्चों की रचनात्मक पर पड़ सकता है.अपने स्वभाव और वाणी पर नियंत्रण रखें. बच्चों की गलतियों पर क्रोधित होने की जगह उन्हें शांत होकर समझने का प्रयास करें. जीवनसाथी के साथ व्यर्थ की बातों पर मतभेद ना बढ़ाएं.आपकी योग्यता और काबिलियत लोगों को प्रभावित कर सकती है. अपने व्यवहार में नम्रता और संयम लाने का प्रयास करें. 

व्यवसायिक/ Professional

कार्यों के समय पर पूरा न होने से संबंधित कर्मचारियों पर क्रोधित हो सकते है. दूसरों पर कार्यों को लेकर ज्यादा निर्भरता ना रखें. इससे सामने वाले आपका गलत फायदा उठा सकता हैं. कार्य क्षेत्र में व्यर्थ के विवाद ना बढ़ाएं. यदि किसी समस्या का समाधान अभी प्राप्त नहीं हो रहा हैतो मन में निराशा ना आने दे. समय के अनुकूल होते ही समस्या स्वत:ही सुलझ सकती है. कार्य स्थल पर वरिष्ठ जनों और उच्च अधिकारियों की  सलाह का सम्मान करें. 

स्वास्थ्य/Health

क्रोध और तनाव उच्च रक्तचाप को बढ़ा सकता है.जिसके कारण हृदय संबंधी परेशानी हो सकती है. 

आर्थिक स्थिति/Finance

किसी को नीचे दिखाने के लिए अपने जीवन में पैसों को लेकर समस्याएं खड़ी ना करें.इससे आपका नुकसान हो सकता है. 

रिश्ते/Relationship

किसी रिश्ते में तनाव बढ़ने पर सामने वाले से मिलकर बातचीत करना बेहतर रहेगा.
 




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button