मध्य प्रदेश

‘आयोग बीजेपी के…’, EC पर भड़कीं हिमाचल कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल


हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं और आयोग बीजेपी के पक्ष में काम कर रहा है. 

पाटिल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी विवादित टिप्पणी करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की. रजनी पाटिल ने कहा कि देश के करोड़ों मतदाताओं के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हुए हैं.

कांगड़ा: अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों का प्रदर्शन

महाराष्ट्र-हरियाणा और बंगाल में गड़बड़ी का आरोप

उन्होंने महाराष्ट्र, हरियाणा और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों के चुनावों का उल्लेख करते हुए मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ियों का आरोप लगाया. उनके अनुसार पश्चिम बंगाल में लाखों मतदाताओं के नामों को लेकर सवाल उठे हैं.

वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

कांग्रेस प्रभारी ने घोषणा करते हुए कहा कि 28 सितंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में ‘वोट चोरी’ के खिलाफ कांग्रेस प्रदर्शन करेगी. उन्होंने कहा कि इससे पहले राज्य स्तर पर भी इस मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है. पाटिल ने कहा कि छात्रों से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी युवाओं और विद्यार्थियों के साथ संवाद कर रहे हैं तथा पेपर लीक जैसे मामलों में कांग्रेस छात्रों के साथ खड़ी है.

संगठन और सरकार के बीच तालमेल को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में रजनी पाटिल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस संगठन और राज्य सरकार के बीच पूर्ण समन्वय है. घर से लेकर सभी जगह संगठनों में खींचतान तो चलती रहती है, लेकिन कांग्रेस में किसी प्रकार का मतभेद या मनभेद से नहीं है. 

उन्होंने कहा कि ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर की समितियों का गठन किया जा चुका है तथा जल्द ही बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत किया जाएगा. मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से प्रस्ताव आएगा तो कैबिनेट विस्तार और फेरबदल किया जाएगा अभी कोई ऐसा प्रस्ताव उन्हें नहीं मिला है.

CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने छात्रों से किया संवाद, रिसर्च पर दिया जोर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button