मध्य प्रदेश

चंबा की बेटी सीमा कुमारी ने रचा इतिहास, एशियन एथलेटिक्स में जीता ब्रॉन्ज


हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले की बेटी और देश की उभरती धाविका सीमा कुमारी ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित 20वीं एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 10 हजार मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया है. सीमा ने 32 मिनट 50.05 सेकेंड का समय निकालते हुए तीसरा स्थान हासिल किया.

खास बात यह है कि इस स्पर्धा में भारत को 16 साल बाद पदक मिला है. सीमा की इस उपलब्धि से पूरे हिमाचल, विशेषकर चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में खुशी की लहर है.

यह भी पढ़ें: शिमला में HRTC बस और कार की टक्कर, एक परिवार के 3 लोगों की मौत

रेटा गांव की रहने वाली हैं सीमा 

चंबा के चुराह विधानसभा क्षेत्र के रेटा गांव की रहने वाली सीमा कुमारी का सफर संघर्ष और मेहनत की मिसाल है. आर्थिक तंगी के बीच पली-बढ़ी सीमा ने कभी नंगे पांव पहाड़ी रास्तों पर दौड़कर अभ्यास किया था. पिता के निधन के बाद उनकी मां केसरी देवी ने मजदूरी और पशुपालन कर परिवार को संभाला और बेटी के सपनों को उड़ान दी.

परिवार ने किया संघर्ष 

सीमा की सफलता में उनके परिवार का बड़ा योगदान रहा है. बेहतर प्रशिक्षण के लिए उनकी मां ने वर्षों पहले अपनी एफडी तक तुड़वा दी थी. आज उसी संघर्ष का परिणाम है कि सीमा एशिया के बड़े मंच पर भारत के लिए पदक जीतने में सफल रही हैं. उनकी जीत के साथ ही गांव रेटा में जश्न का माहौल है और लोग इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बता रहे हैं.

पहले भी नाम कर चुकीं हैं रोशन 

सीमा इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन कर चुकी हैं. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 में 5 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला बनी थीं. वहीं इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 में उन्होंने 5 हजार और 10 हजार मीटर दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे.

सीमा की दौड़ के दौरान उनके परिजन घर पर टीवी के सामने बैठे हर पल उनकी हौसला-अफजाई कर रहे थे.  जैसे ही सीमा ने कांस्य पदक सुनिश्चित किया, पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई. ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर इस उपलब्धि का जश्न मनाया.

यह भी पढ़ें: HPTDC कर्मचारियों को नहीं मिली अगस्त की सैलरी, इस्तीफे की मांग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button