

नई दिल्ली:
NDTV Defence Summit 2026 का आयोजन 27 सितंबर को दिल्ली में किया जा रहा है. इसमें भारत की रक्षा क्षमता, युद्ध के बदलते स्वरूप,रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता, आधुनिक सैन्य तकनीक और भविष्य के युद्धक्षेत्र जैसे अहम विषयों पर विशेषज्ञ चर्चा करेंगे. पूरे दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लेकर सेना, वायुसेना, नौसेना और रक्षा उद्योग से जुड़े कई प्रमुख विशेषज्ञ शामिल होंगे और अपनी बात रखेंगे.इस कार्यक्रम में AI, ड्रोन, पांचवीं पीढ़ी की तकनीक, अंतरिक्ष, एवियोनिक्स, रॉकेट प्रोपल्शन और रक्षा क्षेत्र में भारत की रणनीतिक क्षमता जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श होगा.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण से शुरू होगा
समिट की शुरुआत सुबह साढ़े 10 बजे मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भाषण से होगी. उसके बाद चीफ ऑफ दी आर्मी स्टॉफ जनरल धीरज सेठ आत्मनिर्भरता इन एन एरा ट्रांसफार्मेटिव वॉर्स विषय पर विशेष भाषण देंगे.इसके बाद के सत्र में दी थ्रेट मैट्रिक्स: रीराइटिंग इंडियाज रूल्स ऑफ डिटरेंस विषय पर डीआरडीओ के पूर्व अध्यक्ष और रक्षा विभाग के रिसर्च एंड डवलेपमेंट विभाग के सचिव डॉ. समीर वी कामत, एसएमपीपी के डायरेक्टर और सीईओ आशीष कंसल, म्यूनिएशंस इंडिया के प्रमुख और एमडी संजय हजारी अपने विचार रखेंगे. इस सत्र में भारत के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों और डिटरेंस यानी प्रतिरोधक क्षमता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी.
इसके बाद ‘Fifth Generation and Beyond’ नाम के विशेष सत्र में डिप्टी चीफ ऑफ एयर स्टॉफ एयर मार्शल तेजपाल सिंह पांचवीं पीढ़ी की तकनीक और भविष्य की वायु शक्ति से जुड़े मुद्दों पर विशेष व्याख्यान देंगे. इसके बाद ‘AI Takes the Field. Is Mankind still in command?’विषय पर एक सत्र होगा. इसमें Newspace के सीईओ समीर जोशी,लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) राज शुक्ला और Aerospace & Defence Business, dSPACE Technologies के जीएम सुरेश कामते हिस्सा लेंगे. इस सत्र युद्ध के मैदान में AI के बढ़ते इस्तेमाल और उसमें इंसान की भूमिका पर चर्चा होगी.
युद्ध के मैदान में AI की भूमिका
Building Bharat’s Arsenal of Innovation: AI, Drones & Beyond विषय पर होने वाले सत्र में IG Drones के संस्थापक और सीईओ बोधिसत्व संघप्रिय, Zen Technologies के सीनियर जीएम ब्रिगेडियर (रिटायर्ड) देवाशीष चौधरी, Hyper Stealth Technologies Pvt. Ltd की निदेशक वेदिका दलमिया, Bondada Group के सीईओ रियर एडमिरल (रिटायर्ड) आर श्रीनिवास और TONBO Imaging के एमडी और सीईओ अरविंद कोंडांगी शामिल होंगे.
लंच के बाद दोपहर ढाई बजे शुरू होने वाले सत्र को Faultlines & Firepower: India’s Strategic Calculus विषय पर Former Dy. NSA और एनएसएबी पंकज सरन संबोधित करेंगे. इसके बाद का सत्र ‘Beyond Assembly to Autonomy: Securing India’s Core Defence Technologies’ विषय पर होगा. इसमें SAAB FFVO India के सीओओ तपन भटनागर, Embraer India के सीईओ संकल्प भटनागर और ICEYE के सीईओ रफाल मोर्डर्जेव्स्की शामिल होंगे.
The Evolution of Airpower and the Indo-French Partnership विषय पर होने वाले सत्र में The French Air and Space Force के वाइस चीफ लेफ्टिनेंट जनरल डोमिनिक टार्डिफ हिस्सा लेंगे. वहीं Ignition: India’s Race to Own Space नाम के सत्र में Skyroot Aerospace के संस्थापक पंकज चंदाना अपनी बात रखेंगे.
भारत के रक्षा क्षेत्र का भविष्य
Cockpit to Capability: Avionics and the Future of Indian Defence नाम के सेशन में Samtel Avionics के एमडी और सीईओ पुनीत कौरा, एवियोनिक्स और भारतीय रक्षा क्षेत्र के भविष्य पर चर्चा करेंगे. वहीं Commanding the Maritime Future नाम से होने वाले सत्र में चीफ ऑफ दी नेवल स्टॉफ एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन का वकतव्य होगा. वहीं साढ़े चार बजे से होने वाले सत्र का विषय The Need for Speed: India’s Rocket Propulsion Playbook होगा. D-Propolse (DRDO/Rocket Engines) के सीईओ सौरभ झा शामिल होंगे.
Strategy to Capability: Building India’s Defence Edge विषय पर होने वाले सत्र में रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह भाग लेंगे. इस सेशन में भारत की रक्षा रणनीति को वास्तविक रक्षा क्षमता में बदलने से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. इस समिट का अंतिम सत्र में Commanding Tomorrow’s Battlefield: The India Vision विषय पर चीफ ऑफ दी डिफेंस स्टाफ जनरल एनएस राजा सुब्रमणि भविष्य के युद्धक्षेत्र और भारत की रक्षा दृष्टि पर अपनी बात रखेंगे.
ये भी पढ़ें: ‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं’, राष्ट्रपति का मैसेज शेयर कर FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे की फिल्म सितारों को चेतावनी





