खबर

मायावती ने भतीजे ईशान आनंद को बनाया BSP का राष्ट्रीय संयोजक | Who is Ishan Anand Mayawati appointed nephew as BSP coordinator



बहुजन समाज पार्टी में उठा-पटक का दौर अभी भी जारी है. पार्टी प्रमुख मायावती ने बुधवार को पदाधिकारियों की एक बैठक लखनऊ में ली. इसमें उन्होंने अपने भतीजे ईशान आनंद को बसपा का नया राष्ट्रीय संयोजक बनाने की घोषणा की. ईशान के बड़े भाई आकाश आनंद को मायावती ने इसी महीने पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था. लंदन से पढ़ाई करके आए ईशान आनंद पिछले साल से राजनीति में सक्रिय हैं. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बीएसपी ने यह बड़ा कदम उठाया है. 

ईशान आनंदन मायावती के भाई और बीएसपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार के छोटे बेटे हैं. बसपा के राष्ट्रीय संयोजक का पद इससे पहले ईशान के बड़े भाई आकाश आनंद के पास था. मायावती ने उनपर अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के साथ मिलकर पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया था. 

ये भी पढ़ें: भतीजे पर भरोसा क्यों नहीं कर पा रही हैं मायावती, बसपा में आकाश के खिलाफ कौन भर रहा कान?

करीब 27 साल ईशान की शुरूआती शिक्षा दिल्ली और नोएडा में हुई है. उन्होंने लंदन की यूनिवर्सिटी ऑफ वेस्टमिंस्टर से कानून की पढ़ाई की है.ईशान आनंद पहली बार पहली बार 17 जनवरी 2025 को लखनऊ में आयोजित मायावती के 69वें जन्मदिन कार्यक्रम में नजर आए थे. इसके बाद से ही उनकी बसपा में उनकी सक्रियता और कोई बड़ा पद दिए जाने की चर्चा तेज हो गई थी. 

ये भी पढ़ें: लश्कर-जैश पर पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का कबूलनामा, बोले- ये अनगाइडेड मिसाइल हैं, सीरिया-इराक जैसा हाल न हो जाए




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button