मध्य प्रदेश

‘जलने वालों को जलाएंगे, अब डायमंड…’, सुनहरी खड़ाऊ पर बोले धीरेंद्र शास्त्री


मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपनी सोने की खड़ाऊ को लेकर बड़ा बयान दे दिया है. पहले तो धीरेंद्र शास्त्री ने यह स्पष्ट किया कि उनके खड़ाऊ सोने के नहीं बल्कि सामान्य लकड़ी के थे जिनपर सुनहरा रंग चढ़ाया गया था. इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि अगर उनकी सोने की खड़ाऊ के बारे में और बात की गई तो वो अगली बार डायमंड की खड़ाऊ बुक कराएंगे.

लकड़ी के खड़ाऊ को सोना बताने वाले लोगों को जवाब देते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “लोग गलत बोलकर भी हमारी ही बात आगे बढ़ाते हैं. अब लकड़ी की खड़ाऊ सोने की बन गई. हमने एक चेले को कह भी दिया कि सोने की खड़ाऊ बनवाओ, दो दिन में आ भी जाएंगे. जलने वालों को तो अपन जलाएंगे.” 

युवा धर्म संसद ने हमें समझाया है धर्म का वास्तविक महत्व :- मुख्यमंत्री डॉ. यादव

‘सोने का विरोध किया तो हीरे की खड़ाऊ पहनेंगे’

धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा, “सोना पैर में पहना नहीं जाता, लेकिन खड़ाऊ तो हम एक बार पहनेंगे वो भी सोने की. और जिस दिन सोने की खड़ाऊ पर दोबारा विरोध किया बेटा, अपन डायमंड की पहनेंगे. हमें करना ही क्या है, एक चेला पर चमत्कार ही तो करना है.”

बागेश्वर बाबा ने कहा, “किसी एक चेले पर चमत्कार करेंगे. उसका काम बन गया तो वह खुद ही डायमंड की खड़ाऊ देकर जाएगा. हमारे पास विद्या ऐसी है कि हमें टेंशन लेने की जरूरत नहीं. जिस दिन तुमने हमारी गोल्ड की खड़ाऊ का विरोध किया, उसी दिन हम डायमंड की बुक करेंगे.”

‘हम मोह-माया छोड़ने वाले बाबा नहीं’- धीरेंद्र शास्त्री

ट्रोलर्स को ही ट्रोल करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “तुमने गलत आदमी से पंगा लिया है. तुमने सोचा यह आदमी डर जाएगा और खड़ाऊ नहीं पहनेगा. हम ऐसे-वैसे बाबा नहीं हैं. मोह माया छोड़ने वाले बाबा नहीं हैं. हम क्यों छोड़ें या छुड़वाएं माया-मोह? अगर सब बाबा बन गए तो डॉलर 200 का नहीं हो जाएगा? हमें समझ सब आता है. हम यह कहते हैं कि खूब कमाओ और परमार्थ में लगाओ. सभी को कमाना चाहिए.”

मुरैना के इस गांव में बुनियादी सुविधाओं का आभाव, दाह संस्कार के लिए मुक्ति धाम तक नहीं



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button