मध्य प्रदेश

कटनी: CSP नेहा पच्चीसिया समेत तीनों आरोपियों को राहत, गिरफ्तारी वारंट रद्द


कटनी की निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया समेत तीन आरोपियों को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. जमीन सौदे से जुड़े मामले में आरोपी निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया, क्षितिज राज बारापात्रे और मारूफ अहमद हनफी के खिलाफ जारी गिरफ्तारी वारंट को आज कोर्ट ने रद्द कर दिया है. कोर्ट के इस फैसले के बाद तीनों आरोपियों को बड़ी राहत मिली है.

दरअसल, कटनी में हुए एक हत्याकांड के मामले में तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था और उस मामले में नगर पुलिस अधीक्षक पर आरोप लगा था कि उन्होंने आरोपी की करोड़ों की जमीन का कुछ लाख में दूसरे व्यक्ति से सौदा कराया है. इस मामले की जांच हुई और इसमें उन्हें दोषी पाया गया, जिस पर उनके खिलाफ मामला भी दर्ज हुआ है.

(अपडेट जारी है.)

Input By : लीलाधर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button